लाइव न्यूज़ :

भारत में ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले बढ़कर 200 हुए, 77 अब तक हुए ठीक, जानें हर राज्य का हाल

By विनीत कुमार | Updated: December 21, 2021 11:58 IST

Omicron cases in India: भारत में ओमीक्रोन के कुल केस बढ़कर 200 हो गए हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज महाराष्ट्र और दिल्ली से सामने आए हैं। भारत में ओमीक्रोन से अभी तक कोई मौत नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,326 नए मामले सामने आए हैं।देश में वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के कुल मामले 200 हो गए हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी।भारत में ओमीक्रोन के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र और दिल्ली से सामने आए हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के कुल मामले 200 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में मंगलवार सुबह जानकारी दी गई। भारत में ओमीक्रोन के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र और दिल्ली से सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दोनों राज्यों में अभी तक ओमीक्रोन के 54-54 केस सामने आए हैं।  

भारत के 12 राज्यों में ओमीक्रोन के मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक ओमीक्रोन के केस सामने आए हैं। इनमें महाराष्ट्र और दिल्ली के साथ तेलंगाना (20), कर्नाटक (19), राजस्थान (18), केरल (15), गुजरात (14), उत्तर प्रदेश (2), आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1), पश्चिम बंगाल (1) शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार देश में आए कुल 200 ओमीक्रोन मामलों में 77 मरीज ठीक या डिस्चार्च हो गए हैं। इसमें महाराष्ट्र में 28 मरीज ठीक हुए हुए हैं जबकि दिल्ली में 12 मरीज ओमीक्रोन संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। तेलंगाना में अभी सामने आए 20 मरीजों में से सभी का इलाज जारी है।

इसके अलावा कर्नाटक में 15, राजस्थान में 18 मरीज ओमीक्रोन से ठीक हो चुके हैं। वहीं, यूपी में सामने आए दोनों मरीज इस संक्रमण से उबर चुके हैं। आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी एक-एक मरीज ओमीक्रोन से संक्रमित मिले थे, जो अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 5 हजार से अधिक केस

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,326 नए मामले भी आए हैं, जो 581 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं और इसी के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,52,164 पर पहुंच गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 79,097 हो गयी है, जो 574 दिनों में सबसे कम है।

देश में पिछले 24 घंटे में 453 और मरीजों की भी मौत कोरोना से हुई। ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,78,007 हो गई है। कोरोना वायरस के रोज आने वाले नए मामले पिछले 54 दिनों से 15,000 से कम बने हुए हैं। 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाबी.1.1529
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील