लाइव न्यूज़ :

Man Ki Baat में पीएम मोदी ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को याद कर कही यह बात, ओमीक्रोन से बचने की भी दी सलाह

By आजाद खान | Updated: December 26, 2021 13:30 IST

प्रधानमंत्री ने शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह और उनकी आखिरी चिट्ठी को याद करते हुए कहा कि कैप्टन ने पूरे देश को साहसी बनना सिखाया है।

Open in App
ठळक मुद्देओमीक्रोन से लेकर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शौर्य तक की चर्चा की।कहा- नए साल पर जिम्मेदारी की नई भावना के साथ प्रवेश करें।बताया नए वायरस को खत्म करने में हमारे वैज्ञानिक लगे हुए हैं।

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारा देश संकल्प की शक्ति से हर समस्या का समाधान करने में सक्षम है। अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात में उन्होंने कहा कि देश के सामने कई चुनौतियां आईं, लेकिन लोगों ने उसको सफलतापूर्वक सामना किया। इस दौरान उन्होंने ओमीक्रोन से लेकर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शौर्य तक की चर्चा की।

नए साल पर फिर करेंगे मन की बात

आज की यह मन की बात इस साल की आखिरी मन की बात है। नए साल पर इसका नया सिलसिला शुरू होगा। उन्होंने कहा कि देश वासियों ने अपनी टीकाकरण मुहिम में "अभूतपूर्व सफलता" हासिल की है, लेकिन वायरस के नए स्वरूप के कारण सतर्क रहने की आवश्यकता है।

वैज्ञानिकों के सुझाव पर उठाएंगे कदम

कहा, "हमारे वैज्ञानिक इस नए ओमीक्रोन स्वरूप पर लगातार नजर रख रहे हैं। उन्हें हर रोज नए आंकड़े मिल रहे हैं और उनके सुझावों के आधार पर कदम उठाए जा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हमारी सामूहिक ताकत कोरोना वायरस को हराएगी। हमें जिम्मेदारी की इस भावना के साथ 2022 में प्रवेश करना है।"

अच्छे काम करने की प्रतिज्ञा लेने की दी सलाह

उन्होंने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह और उनकी आखिरी चिट्ठी को याद करते हुए कहा कि कैप्टन ने पूरे देश को साहसी बनना सिखाया है। उन्होंने नए साल पर अच्छे काम करने की प्रतिज्ञा लेने और कोविड के साथ ओमीक्रॉन से भी बचने की बात कही है। बताया कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने लिखा था कि "अगर वे एक भी छात्र को प्रेरित कर सके तो वह भी बहुत होगा।" लेकिन आज मैं कहना चाहूंगा कि उन्होंने पूरे देश को प्रेरित किया है। हालांकि उनका पत्र केवल छात्रों के लिए था, लेकिन उससे हमारे पूरे समाज को संदेश मिला है।

टॅग्स :मन की बातमोदीमोदी सरकारबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज