लाइव न्यूज़ :

नए सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवाने ने कहा- हमें चीनी सीमा पर ज्यादा ध्यान देने की है जरूरत, सेना हर तरह से है सक्षम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 15:31 IST

सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवाने ने कहा, 'हम लम्बे समय से भारत के पश्चिमी हिस्से पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं लेकिन हमें उत्तरी हिस्से पर भी उतना चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। सेना भारत पर होने वाले किसी भी खतरे का जबाव देने के  लिए तैयार है।'

Open in App
ठळक मुद्देभारत को चीन की सीमा पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।हम लम्बे समय से भारत के पश्चिमी हिस्से पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।उन्होंने देश के लोगों को नये साल की शुभकामनाएं भी दी।

भारत के नए सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवाने ने बुधावार (01 जनवरी) को कहा कि भारत को चीन की सीमा पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि हमारी सेना सुरक्षा से संबंधित किसी तरह के जोखिम को संभालने के लिए सक्षम है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जनरन नरवाने ने कहा, 'हम लम्बे समय से भारत के पश्चिमी हिस्से पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं लेकिन हमें उत्तरी हिस्से पर भी उतना चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। सेना भारत पर होने वाले किसी भी खतरे का जबाव देने के  लिए तैयार है।' नरवाने ने ये बातें उस समय कहीं जब उन्हें सेना प्रमुख के तौर पर पहला गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

उन्होंने  आगे बताया, 'हम इन चुनौतियों का सामना करने के लिए जवानों में क्षमताओं का विकास और उनकी संख्या बढ़ा रहे हैं। साथ ही उत्तरी हिस्से पर भी सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं। इसमें भारत का उत्तरपूर्वी हिस्सा भी शामिल है।' सेना प्रमुख ने चीन की सीमा विवाद पर कहा कि चीन की सीमा पर लगातार शांति रहने से इसका पक्का समाधान निकलेगा।

उन्होंने कहा, 'हम सीमा पर शांति कायम किए हुए हैं और मुझे विश्वास है कि यह स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। इसी तरह शांति कायम करके हम अंतिम समाधान निकाल पाएंगे।' जनरल नरवाने ने कहा कि उनके नृत्तव में हमला करने के की तैयारी और आधुनीकरण की प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। 

नरवाने ने बताया कि हमारी प्राथमिकता किसी भी तरह का जोखिम लेने के लिए तैयार रहेगी और हर वक्त हमला करने के  लिए मुस्तैद रहेगी। यह आधुनिकरण के परिणाम से होगा। हम विशेष तौर पर भारत के उत्तरपूर्वी और उत्तरी हिस्से में लगातार अपनी क्षमता बढ़ाते रहेंगे।

नरवाने ने कहा कि भारतीय सेना  मानव अधिकारों पर विशेष ध्यान देगी। भारत की तीनों सेनाएं- थल सेना, जलसेना, और वायु सेना भारत देश को सुरक्षित करने के लिए मुस्तैद हैं। उन्होंने देश के लोगों को नये साल की शुभकामनाएं भी दीं और आशा जतायी कि भारत इस दशक में बहुत उन्नति करेगा। जनरल नरवाने मंगलवार (31 दिसंबर 2019) को 28वें सेना प्रमुख बने थे। इससे पहले जनरल नरवाने सेना के उप-प्रमुख थे।

टॅग्स :मनोज मुकुंद नरवानेभारतीय सेनाइंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?