लाइव न्यूज़ :

Weather Update: उत्तर पश्चिमी भारत में लू का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 28, 2022 14:23 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हीटवेव यानी लू की स्थिति बनी रहेगी. यही नहीं, पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों के दौरान लू की स्थिति बनी रहेगी.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में लू का प्रकोप जारी है.पूर्वोत्तर भारत में बारिश और गरज के साथ बिजली व तेज हवाएं चलने की संभावना भी है.

नई दिल्ली: उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में लू का प्रकोप जारी है. देश के इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में और अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में हीटवेव यानी लू की स्थिति बनी रहेगी. यही नहीं, पूर्वोत्तर भारत में बारिश और गरज के साथ बिजली व तेज हवाएं चलने की संभावना भी है. विभाग के अनुसार फिलहाल हालात में बहुत ज्यादा बदलाव की भी संभावना नहीं है और अप्रैल के आखिर तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी. 

मार्च आमतौर पर मौसम के बदलाव के महीने के तौर पर देखा जाता है पर इस साल मार्च में ही दो हीट वेब देखी गई. इस साल पहली हीट वेब 11 मार्च से 19 मार्च तक रही. वहीं, दूसरी हीट वेब 27 मार्च से शुरू हुई जो 12 अप्रैल को खत्म हुई. ऐसे ही एक और हीट वेब 17 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चली. देश में मंगलवार को कुछ सबसे गर्म शहर बाड़मेर (45.1 डिग्री सेल्सियस), ब्रह्मपुरी (44.7 डिग्री सेल्सियस), राजगढ़ (44.6), अकोला (44.5), जैसलमेर और वर्धा (44.4), बीकानेर (44.1) , कांडला (43.8), जमशेदपुर (43.6) और वाराणसी (43.4) जैसे शहर रहे.

यही नहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई. बताते चलें कि राजधानी में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अप्रैल में रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से से लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया. शहर में इस साल अप्रैल में आठ दिन लू चली जो 2010 के बाद से सबसे अधिक है. 

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागहीटवेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?