लाइव न्यूज़ :

दिल्ली बना शिमला, 8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2019 10:19 IST

मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मौसम का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान है और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ उपखंडों में यह सामान्य से गर्म रहने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देविभाग 2016 से सर्दियों संबंधी पूर्वानुमान हर साल जारी कर रहा है और उसने हर बार मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहने की भविष्यवाणी की है।मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि दिसंबर 2019 से फरवरी 2020 तक कोर शीत लहर क्षेत्रों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान की अपेक्षाकृत ‘‘अधिक संभावना’’ है। 

सर्दी की शुरुआत हो गई है। कुछ इलाकों में लोगों ने आग तापना भी शुरू कर दिया है। इंडिया मेट्रोलॉजिलकल डिपार्टमेंट (भारतीय मौसम विज्ञान विभाग) ने दिल्ली में आज सबसे कम औसत तापमान 8 डिग्री सेल्सियस बताया।

साल 2018 के दिसंबर में दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंड थी। जब शिमला का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया था और दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वैश्विक स्तर पर बढ़ते तापमान के बीच भारतीय मौसम विज्ञान(आईएमडी) ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जताया कि दिसंबर से फरवरी तक इस साल सर्दियों में मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा। विभाग ने शुक्रवार को जारी सर्दियों संबंधी अपने पूर्वानुमान में कहा, ‘‘डीजेएफ (दिसंबर, जनवरी, फरवरी) में मौसम का औसत न्यूनतम तापमान भारत के उत्तरी छोर के हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान की तुलना में गर्म रहने की संभावना है।’’ 

विभाग 2016 से सर्दियों संबंधी पूर्वानुमान हर साल जारी कर रहा है और उसने हर बार मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहने की भविष्यवाणी की है। वर्ष 2018 वैश्विक स्तर पर सबसे गर्म मौसम था। मौसम वैज्ञानिकों ने साथ ही कहा कि दिसंबर 2019 से फरवरी 2020 तक कोर शीत लहर क्षेत्रों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान की अपेक्षाकृत ‘‘अधिक संभावना’’ है। 

कोर शीत लहर क्षेत्रों में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के अलावा जम्मू, कश्मीर एवं लद्दाख, मराठवाड़ा, विदर्भ, सौराष्ट्र और मध्य महाराष्ट्र आते हैं। 

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा कि सर्दियों में मौसम के अपेक्षाकृत गर्म रहने का कारण ग्लोबल वार्मिंग है। आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक प्रतिशत से कम की बढोतरी के साथ सामान्य से अपेक्षाकृत गर्म रहेगा। 

हालांकि मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मौसम का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान है और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के कुछ उपखंडों में यह सामान्य से गर्म रहने की संभावना है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील