लाइव न्यूज़ :

भारत की इन तीन जगहों पर अगले तीन दिनों के दौरान तड़पाएगी भयंकर गर्मी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 8, 2019 18:26 IST

इन दिनों देश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भयंकर गर्मी रहने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान देश के तीन इलाकों में भयंकर गर्मी की संभावना जताई है।अगले दो दिनों तक दिल्ली में भी भयंकर गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

इन दिनों देश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भयंकर गर्मी रहने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में फिलहाल गर्मी से राहत की संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक दिल्ली में भयंका गर्मी सताएगी। समाचार एजेंसा भाषा के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि इस मौसम के हिसाब से सामान्य तापमान बताया जा रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

मौसम का हाल बताने वाली प्राइवेट फर्म स्काईमेट वेदर ने दिल्ली का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया कि शनिवार को दिल्ली में आकाश साफ रहने की संभावना है। दिल्ली में अगले दो दिनों तक लू का प्रकोप रह सकता है। 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बड़े क्षेत्र में जब तापमान लगातार दो दिन तक 45 डिग्री सेल्सियस तक रहता है तो लू की स्थिति घोषित की जाती है। वहीं जब लगातार दो दिन तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तो इसे गंभीर लू माना जाता है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी जैसे छोटे क्षेत्र में लू तब घोषित की जाती है जब एक दिन के लिए भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टइंडियाराजस्थानमध्य प्रदेशविदर्भ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण