लाइव न्यूज़ :

'कोरोना लॉकडाउन के दौरान भारत ने बिना राजनीति, धर्म के जीना सीखा': वैज्ञानिक जी माधवन नायर

By भाषा | Updated: April 6, 2020 14:16 IST

भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर 25 मार्च 2020 से 14 अप्रैल 2020 तक लॉकडाउन है। भारत में कोरोना वायरस के चलते मृतकों की संख्या 109 पर पहुंच गई जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 4,067 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देवैज्ञानिक जी माधवन नायर ने कोरोना वायरस के प्रकोप पर कहा, ‘‘दरअसल, धरती पर ऐसे कई वायरस सुप्त पड़े रहते हैं और जब उनके अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं तो वे पनपने लगते हैं।''वैज्ञानिक जी माधवन नायर ने कहा- वायरस को फैलने से रोकने के लिए नौकरशाही व्यापक तौर पर कई कदम उठा रही है।

बेंगलुरू: जानेमाने वैज्ञानिक जी माधवन नायर (G. Madhavan Nair )ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन पर कहा, ‘‘देश बिना राजनीति और धर्म के जीना सीखा गया है।’’ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष  जी माधवन नायर ने कहा, ‘‘यह महान उपलब्धि है।’’ उन्होंने कहा कि हर चुनाव के बाद ऐसा माहौल रहना चाहिए जहां सभी राजनीतिक गतिविधियां पार्श्व में चली जाएं और सभी राष्ट्रनिर्माण पर ध्यान दें। 

नायर ने कोरोना वायरस के प्रकोप पर कहा, ‘‘दरअसल, धरती पर ऐसे कई वायरस सुप्त पड़े रहते हैं और जब उनके अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं तो वे पनपने लगते हैं। अगर आप पिछली तीन सदियों या उससे पहले तक देखें तो हर सौ साल में एक बार कोई न कोई ऐसा प्रकोप आता है। इसलिए यह एक स्वाभाविक घटनाक्रम है।’’ 

उन्होंने कहा कि भारतीयों ने अपनी एकता प्रदर्शित की है और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में बिना जाति, वर्ण और राजनीतिक रंग के मिलकर खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रनिर्माण में इसी तरह के प्रयास होने चाहिए। 

नायर ने कहा कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए नौकरशाही व्यापक तौर पर कई कदम उठा रही है और इसी भावना को बनाकर रखना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 राहत पैकेज जनता तक पहुंचाने के मामले में भारत में बिचौलियों को हटाने में सफलता मिली है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइसरोसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील