लाइव न्यूज़ :

भारत के इस राज्य में सिलती है इजराइल पुलिस की वर्दी, जल्द मिल सकता है फिलीपींस से भी ठेका

By भाषा | Updated: September 25, 2018 19:56 IST

केरल के दर्जी पिछले तीन साल से इजराइली पुलिस को सालाना करीब एक लाख शर्ट की आपूर्ति करते हैं।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 25 सितंबर: केरल के एक दूरदराज के गांव में गाहे-बगाहे इजराइली पुलिसकर्मी दिखते हैं।

इसकी वजह है कि वर्दी में वह हल्के नीले रंग और पूरी बाजू वाली जो शर्ट पहनते हैं उसकी सिलाई कन्नूर में एक सिलाई केंद्र में होती है।

जिले वालियावेलिचम में औद्योगिक पार्क में मारयन अपेरल प्रालि. में सैकड़ों दर्जी काम करते हैं। वह पूरी तन्मयता से इजराइली पुलिस बल के लिए वर्दी तैयार करते हैं।

वह दोहरी जेब वाली शर्ट तो सिलते ही हैं, बल्कि उन शर्ट की बाजू पर उनके परंपरागत प्रतीक भी लगाते हैं।

स्थानीय दर्जी बीते करीब तीन वर्ष से इजराइली पुलिस को सालाना करीब एक लाख शर्ट की आपूर्ति करते हैं।

थोडुफुजा के कारोबारी थॉमस ऑलीक्कल की कंपनी को कुवैत के दमकल विभाग और राष्ट्रीय गार्ड की वर्दी की आपूर्ति का भी ठेका मिला है।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि यदि सबकुछ योजनानुसार चला तो मारयन अपेरल जल्द ही फिलीपींस की सेना के लिए भी वर्दी सिलना शुरू करेगी।

इजराइली पुलिस की वर्दी के लिए कपड़ा अमेरिका से मंगवाया जाता है।

टॅग्स :केरलइजराइलमेक इन इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला