लाइव न्यूज़ :

भारत अनुबंध के तहत विभिन्न देशों को कोरोना वायरस टीकों की आपूर्ति कर रहा : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, मोरक्को, बांग्लादेश तथा म्यांमा को अनुबंध के तहत कोरोना वायरस टीकों की आपूर्ति कर रहा है।

मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत अब तक भूटान, मालदीव, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमा और सेशेल्स को सहायता के तौर पर टीकों की खेप भेज चुका है।

श्रीवास्तव से पूछा गया कि क्या भारत पाकिस्तान को भी टीके भेजने जा रहा है तो उन्होंने कहा उन्हें सरकारी स्तर पर या वाणिज्यिक आधार पर टीकों की आपूर्ति के लिये पाकिस्तान की ओर भेजे गए किसी अनुरोध के बारे में जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वाणिज्यिक आधार पर ब्राजील और मोरक्को को टीकों की खेप भेजी गई हैं।

इससे पहले बुधवार को भारत ने सहायता के तौर पर कोविशील्ड टीके की डेढ़ लाख खुराकें भूटान और एक लाख खुराकें मालदीव भेजी थीं।

भारत ने बृहस्पतिवार को सहायता के तौर पर कोवशील्ड टीके की 20 लाख खुराकें बांग्लादेश को जबकि 10 लाख खुराकें नेपाल को भेजीं थीं।

इसी प्रकार शुक्रवार को भारत ने 15 लाख खुराकें म्यांमा और 50 हजार खुराकें सेशेल्स को भेजीं।

श्रीवास्तव ने कहा, ''घरेलू जरूरतों को भी ध्यान में रखते हुए भारत आगामी हफ्तों और महीनों में चरणबद्ध तरीके से अपने साझेदार देशों को कोविड-19 टीकों की आपूर्ति करता रहेगा। दूसरे देशों को टीकों की आपूर्ति करते समय सुनिश्चित किया जाएगा कि घरेलू निर्माताओं के पास घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिये पर्याप्त स्टॉक मौजूद हो।''

प्रवक्ता ने कहा कि नियामक मंजूरी की पुष्टि हो जाने के बाद श्रीलंका और अफगानिस्तान को भी सहायता के तौर पर टीकों की आपूर्ति की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए