लाइव न्यूज़ :

'मोदी सरकार के अड़ियल रवैये के कारण गृह युद्ध की तरफ जा रहा है देश, मुस्लिमों को बना रही निशाना'  

By भाषा | Updated: January 24, 2020 19:59 IST

कृष्णा बोस ने दावा किया कि सीएए को लागू करना आरएसएस के हिंदू राष्ट्र के सपने को सच करने का प्रयास है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक मिला-जुला विरोध हुआ...लेकिन देश जिस दौर से गुजर रहा है उससे वह लगभग गृह युद्ध की तरफ बढ़ रहा है...मैं ऐसी आशा नहीं करता लेकिन लगता ऐसा ही है।’’ 

Open in App

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की परिजन एवं पूर्व तृणमूल सांसद कृष्णा बोस ने शुक्रवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी को लागू करने का भाजपा नीत केंद्र सरकार के निर्णय से देश ‘‘गृहयुद्ध की तरफ बढ़ रहा है।’’ उन्होंने दावा किया कि केंद्र के अड़ियल रवैये से पता चलता है कि वह मुस्लिमों को निशाना बना रही है। 

बोस ने कहा, ‘‘आज हम ऐसी बुरी स्थिति में हैं कि केंद्र अपने विभाजनकारी सिद्धांतों को (जनता पर) थोप रही है। जाहिर है कि केंद्र के निशाने पर हमारे देश के मुस्लिम हैं और यह उनके (केंद्र) द्वारा सीधे तौर पर कहा जा रहा है। वे बौद्ध, जैन और अन्य समुदायों की बात करते हैं लेकिन केवल एक नाम नहीं है और यही विवाद की जड़ है। प्रताड़ना झेलने वाले सभी को शामिल क्यों नहीं किया गया? इसमें कोई शक नहीं कि सीएए से मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है।’’ 

बोस ने दावा किया कि सीएए को लागू करना आरएसएस के हिंदू राष्ट्र के सपने को सच करने का प्रयास है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक मिला-जुला विरोध हुआ...लेकिन देश जिस दौर से गुजर रहा है उससे वह लगभग गृह युद्ध की तरफ बढ़ रहा है...मैं ऐसी आशा नहीं करता लेकिन लगता ऐसा ही है।’’ 

बोस ने गृह मंत्री अमित शाह का हवाला देते हुए कहा, ‘‘हिंदू राष्ट्र बनाने की आरएसएस की विचारधारा भाजपा की भी विचारधारा बन चुकी है। वे इसके लिए अड़े हैं और खुलकर बोल रहे हैं।’’ 

पूर्व तृणमूल सांसद ने यह भी कहा कि प्रचंड बहुमत प्राप्त करने का अर्थ यह नहीं है कि नरेंद्र मोदी सरकार को अपने निर्णय आम लोगों पर थोपने का अधिकार मिल गया है।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टटीएमसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर