लाइव न्यूज़ :

भारत विज्ञान के हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभर रहा है, खासकर मोदी के सत्ता संभालने के बाद: जितेंद्र

By भाषा | Updated: September 1, 2021 23:16 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत 2014 से विज्ञान के हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि जब अमेरिकी और सोवियत संघ चंद्रमा पर उतरने वाले थे, देश तब भी ''नर्सरी की कविताएं गा'' रहा था, लेकिन अब मंगलयान द्वारा प्राप्त तस्वीरें नासा मांग रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षित और योग्य वैज्ञानिकों पर बहुत अधिक निर्भरता है, हालांकि कम पढ़े-लिखे लोग भी नवाचार पेश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार सरकार वह है जो युवाओं को अपनी आजीविका कमाने के लिए माहौल तैयार करती है क्योंकि कोई भी हर एक को सरकारी नौकरी नहीं दे सकता। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत आने वाले निकाय प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, सिंह ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भारत के आत्मनिर्भर बनने की कुंजी है। सिंह ने कहा, "भारत विज्ञान के लगभग हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभर रहा है, और खासकर जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदभार संभाला है। हमारे पास मानव संसाधन था लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्राथमिकता में कमी थी और वह 2014 के बाद पूरा हो गया।" उन्होंने कहा कि मानव संसाधनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन चुनौती यह है कि इसे कैसे इसका उपयोग किया जाए? उन्होंने कहा, "सौभाग्य से, हमारे पास एक प्रधानमंत्री हैं जो काफी सहयोग करते हैं, जो हमें नए-नए प्रयोगों को आजमाने की आज़ादी देते हैं।" उन्होंने कहा कि भारत में नए प्रतिमान विकसित करने की भी क्षमता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?