लाइव न्यूज़ :

I.N.D.I.A: इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस की बैठक अब अगस्त नहीं सितंबर में, मुंबई में मिलेंगे विपक्षी नेता, आखिर डेट बढ़ने की वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2023 21:28 IST

I.N.D.I.A: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार अगस्त के मध्य से महाराष्ट्र के दौरे पर निकलेंगे और उन नेताओं में से हैं जो अगले महीने अनुपलब्ध रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा हाल ही में दो गुटों में बंट गई। दूसरे गुट का नेतृत्व पवार के भतीजे अजित पवार कर रहे हैं।बैठक के लिए 25-26 अगस्त की तिथियां अभी भी विचाराधीन है।

नई दिल्लीः विपक्ष के 26 दलों के गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की अगली बैठक मुंबई में अब 25 और 26 अगस्त की बजाय सितंबर के पहले सप्ताह में हो सकती है क्योंकि पहले की निर्धारित तिथियों पर कुछ नेताओं ने अपने व्यस्त कार्यक्रमों का हवाला देते हुए उपलब्ध होने में असमर्थता जताई है।

सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार अगस्त के मध्य से महाराष्ट्र के दौरे पर निकलेंगे और उन नेताओं में से हैं जो अगले महीने अनुपलब्ध रहेंगे। राकांपा हाल ही में दो गुटों में बंट गई। दूसरे गुट का नेतृत्व पवार के भतीजे अजित पवार कर रहे हैं।

मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘बैठक के लिए 25-26 अगस्त की तिथियां अभी भी विचाराधीन है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करने के लिए और तिथियों पर विचार कर रहे हैं जिनमें हर कोई उपलब्ध रहे।’’ ‘महा विकास आघाड़ी’ (एमवीए) की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि एमवीए नेताओं की अगस्त में कई जनसभाएं प्रस्तावित थीं जो मानसून सत्र के चलते नहीं हो सकी हैं।

एमवीए के घटक दल कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना (यूबीटी) अगले शनिवार को फिर बैठक करेंगे। ऐसा पहली बार होगा कि 'इंडिया' के घटक दलों की बैठक ऐसे किसी राज्य में होने जा रही है जहां इनमें से कोई भी पार्टी सत्ता में नहीं है। विपक्षी दलों की पहली बैठक 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड द्वारा पटना में आयोजित की गई थी।

दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित की गई थी और इसकी मेजबानी कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने की थी। मुंबई की बैठक इस मायने में भी महत्वपूर्ण होगी उसमें इस गठबंधन के किसी संयोजक के नाम पर फैसला हो सकता है और समन्वय समिति का भी गठन हो सकता है।

इसके साथ ही इसी बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल के संदर्भ में भी कोई रूपरेखा तैयार की जा सकती है। विपक्ष के 26 दलों ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी चुनावी बिसात बिछाने का आगाज करते हुए गत 18 जुलाई को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ नाम से नए गठबंधन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि यह ‘इंडिया’ 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पराजित करेगा।

इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राकांपा प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार, द्रमुक नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कुछ अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए थे। 

टॅग्स :इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारआरजेडीबिहारबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील