लाइव न्यूज़ :

भारत के पास है दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना, अमेरिका पहले नंबर पर, जानिए चीन और पाकिस्तान की स्थिति

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 11, 2023 11:56 IST

दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में भारत चौथे नंबर पर है। ग्लोबल फॉयर पॉवर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्ति है। रूस दूसरे, चीन तीसरे और पाकिस्तान सातवें नंबर पर है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में भारत चौथे नंबर परग्लोबल फॉयर पॉवर इंडेक्स की रिपोर्ट में बताया गयाअमेरिका दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्ति है

नई दिल्लीः दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में भारत चौथे नंबर पर है। ग्लोबल फॉयर पॉवर इंडेक्स (Global Power Index) की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्ति है। यूक्रेन से पिछले डेढ़ साल से युद्ध में उलझे होने के बावजूद रूस दूसरे नंबर पर है। सैन्य शक्ति के मामले में चीन तीसरे नंबर पर है। ग्लोबल फायर पॉवर की ओर से जारी की गई 'सैन्य ताकत सूची 2023' के लिए 60 से अधिक व्यक्तिगत कारकों (Individual Factors) का आकलन किया गया। 

ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग में किसी देश के स्कोर को निर्धारित करने के लिए सेना में जवानों की संख्या इकाइयों और वित्तीय स्थिति से लेकर सैन्य क्षमताओं और भूगोल तक का विश्लेषण किया गया। दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में पांचवे नंबर ब्रिटेन, छठे नंबर पर दक्षिण कोरिया और सातवें नंबर पर पाकिस्तान है। 

शक्तिशाली सेनाओं के मामले में टॉप 10 देश

1- अमेरिका2- रूस3- चीन4- भारत5- यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन)6- दक्षिण कोरिया7- पाकिस्तान8- जापान9- फ्रांस10- इटली

रिपोर्ट में 145 देशों को सूचीबद्ध किया गया है और इस हिसाब से दुनिया में सैन्य शक्ति के मामले में सबसे कमजोर देश नीचे दी गई लिस्ट में देखे जा सकते हैं।

1- भूटान2- बेनिन3- मोलदोवा4- सोमालिया5- लाइबेरिया6- सूरीनाम7- बेलीज8- केन्द्रीय अफ्रीकी गणराज्य9-आइसलैंड10-सिएरा लियोन

बता दें कि भारत के पास 14 लाख से ज्यादा सक्रिय सैनिक हैं। इसमें सेना के तीनों अंगों के सैनिकों की संख्या शामिल है। भारत का वर्तमान रक्षा बजट करीब 5.93 लाख करोड़ का है। देश लगातार अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रहा है। दरअसल लंबे समय तक भारत के रक्षा विशेषज्ञ पाकिस्तान को सीमाओं की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते थे। लेकिन हाल के वर्षों में ये नजरिया बदला है। साल 2020 में गलवान में हुई झड़प के बाद चीन को भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा है। भारत अब अपनी सारी रक्षा तैयारियां चीन को ध्यान में रखते हुए कर रहा है। यही कारण है कि भारत का सैन्य बजट भी हर साल बढ़ रहा है और उसकी सैन्य ताकत भी तेजी से बढ़ रही है।

टॅग्स :भारतीय सेनाभारतीय नौसेनाइंडियन एयर फोर्सअमेरिकाचीनPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो