लाइव न्यूज़ :

‘दुनिया की फार्मेसी’ के रूप में भारत ने अनेक देशों को आवश्यक दवाओं की आपूर्ति की : राष्ट्रपति कोविंद

By भाषा | Updated: July 6, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को कहा कि ‘दुनिया की फार्मेसी’ के रूप में भारत ने अनेक देशों को कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों की आपूर्ति कर सहयोग दिया ।

राष्ट्रपति ने एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हमारा सामूहिक स्वास्थ्य एवं आर्थिक बेहतरी’ सुनिश्चित करने के लिये भारत कोविड महामारी के खिलाफ समन्वित एवं निर्णायक प्रयासों में आगे रहा है ।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार इस अवसर पर डिजिटल माध्यम से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने कोलंबिया, जमैका, उरूग्वे और आर्मेनिया के राजदूत/उच्चायुक्तों का परिचय पत्र स्वीकार किया ।

राष्ट्रपति कोविंद को परिचय पत्र पेश करने वालों में कोलंबिया मारियाना पोचेको मोंटेस, उरूग्वे के राजदूत अल्बेर्टो एंटोनियो गुयानी अमारिला, जमैका के उच्चायुक्त जेसन कीट्स मैथ्यू हाल तथा आर्मेनिया के राजदूत योउरी बाबाख्यान शामिल हैं ।

इसमें कहा गया है कि इस अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद ने सभी राजदूत/उच्चायुक्त को शुभकामनाएं दी ।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का इन सभी देशों के साथ मित्रवत् संबंध हैं और ‘‘हमारे रिश्ते शांति एवं समृद्धि की साझी सोच पर आधारित हैं ।’’

बयान के अनुसार इस अवसर पर राजदूतों और उच्चायुक्तों ने भी अपने अपने देश की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त कीं और भारत के साथ संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता दोहरायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण