लाइव न्यूज़ :

भारत ने तैयार किया स्वदेशी डिफेंस सिस्टम 'इंद्रजाल', जम्मू जैसे कई ड्रोन हमलों को एक साथ कर देगा नाकाम

By अभिषेक पारीक | Updated: June 29, 2021 15:25 IST

ग्रीन रोबोटिक्स ने 'इंद्रजाल' नाम का देश का पहला स्वदेशी ड्रोन डिफेंस सिस्टम तैयार किया है। यह 1000 से 2000 वर्ग किमी में फैले खतरों को नाकाम करने में सक्षम है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रीन रोबोटिक्स ने 'इंद्रजाल' नाम का देश का पहला स्वदेशी ड्रोन डिफेंस सिस्टम तैयार किया है। यह 1000 से 2000 वर्ग किमी में फैले खतरों को नाकाम करने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि इंद्रजाल यूएवी, हथियारों और ऐसे ही दूसरे खतरों के खिलाफ सुरक्षा देगा। 

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले ने सुरक्षा एजेंसियों के सामने नई चुनौती पेश की है। यह पहली बार है जब भारत में आतंकी हमले के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि इसी दौरान सामने आया है कि देश का पहला ड्रोन डिफेंस सिस्टम तैयार हो चुका है। यह दुश्मन की ओर से आने वाले कई तरह के खतरों से निपटने में सक्षम है। 

ग्रीन रोबोटिक्स ने 'इंद्रजाल' नाम का देश का पहला स्वदेशी ड्रोन डिफेंस सिस्टम तैयार किया है। यह 1000 से 2000 वर्ग किमी में फैले खतरों को नाकाम करने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि इंद्रजाल यूएवी, हथियारों और ऐसे ही दूसरे खतरों के खिलाफ सुरक्षा देगा। इसे बनाने में करीब आठ साल का लंबा वक्त लगा है। इसे तैयार करने में सलाहकार बोर्ड में शामिल रक्षा वैज्ञानिकों, उप सेना प्रमुख, बीईएल के डायरेक्टर और वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारियों ने काफी मदद की है। 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इंद्रजाल को विकसित करने का फैसला महत्वपूर्ण था क्योंकि आधुनिक खतरों से निपटने के लिए परंपरागत रक्षा प्रणाली काफी नहीं है। आधुनिक युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और रोबोटिक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत में पहली बार और वैश्विक स्तर पर कई बार दुश्मनों ने यूएवी और ऐसे ही दूसरे तरीकों को अपनाया है। 

एक साथ कई हमलों को रोकने में सक्षम

इंद्रजाल ड्रोन डिफेंस सिस्टम को आधुनिक युद्ध में तीसरी क्रांति के रूप में देखा जा रहा है। यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित है। साथ ही इसमें साइबर सिक्योरिटी और रोबोटिक्स भी है, जो रीयल टाइम बेस पर खतरों को भांप सकती है। यह एक साथ कई हमलों को रोकने में भी सक्षम है। 

इस तरह से एक्शन लेता है इंद्रजाल

इंद्रजाल स्थिति को रियल टाइम पर परख सकता है। हथियार के साथ इंटीग्रेट होना और उसके आधार पर एक्शन लेता है। यह एक जालनुमा नेटवर्क को तैयार करता है और दुश्मन के हथियार को ट्रैक कर एक्शन लेने में सक्षम होता है। साथ ही हर मौसम में काम करने के लिए तैयार रहता है। 

हर खतरे से निपटने में सक्षम

ग्रीन रोबोटिक्स के सीईओ डिफेंस विंग कमांडर (रिटायर्ड) एमवीएन साई ने कहा कि पारंपरिक हथियार यूएवी के झुंड के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम नहीं होते हैं। हालांकि इंद्रजाल हर खतरे को खत्म करने में सक्षम है। 

टॅग्स :भारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकरुणा, शांति और आत्मजागरण के प्रकाशस्तंभ हैं गौतम बुद्ध

कारोबारLabour Day 2026: बैंक, स्कूल और दफ्तर..., 1 मई को क्या रहेगा बंद क्या खुला? जानें

स्वास्थ्यसर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा 

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

कारोबारक्या आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण है? जानें UIDAI की गाइडलाइन

भारत अधिक खबरें

भारतBargi Dam Cruise Accident: जबलपुर क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों का सफल रेस्क्यू

भारतJammu-Kashmir: फाइलों में 'घर वापसी', जमीन पर सन्नाटा: ₹1618 करोड़ स्वाहा, पर घाटी लौटे सिर्फ 3 परिवार

भारतWest Bengal Election 2026: बंगाल में आधी रात का 'सियासी ड्रामा', ममता बनर्जी के वो 4 घंटे; EVM से छेड़छाड़ का लगाया गंभीर आरोप

भारतबरगी बांध में क्रूज पलटा, 5 की मौत, 10 लापता, 15 को बचाया?, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

भारतLabour Day 2026: श्रम विभाजन के बनते-बिगड़ते दायरे