लाइव न्यूज़ :

भारत कभी कोई लड़ाई शौर्य और वीरता की कमी से नहीं हारा : प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:29 IST

Open in App

झांसी (उत्तर प्रद्रेश) 19 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को नमन करते हुए कहा कि भारत कभी कोई लड़ाई शौर्य और वीरता की कमी से नहीं हारा।

झांसी के किले में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित ‘राष्‍ट्र रक्षा समर्पण पर्व’ को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक झांसी का किला, इस बात का जीता जागता गवाह है कि भारत कभी कोई लड़ाई शौर्य और वीरता की कमी से नहीं हारा। रानी लक्ष्मीबाई के पास अगर अंग्रेजों के बराबर संसाधन होते तो देश की आजादी का इतिहास कुछ और होता।’’

मोदी ने इस मौके पर 3,425 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की यहां शुरुआत करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब हमें आजादी मिली, तब हमारे पास अवसर था, अनुभव था। देश को सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाना, आत्मनिर्भर बनाना, हमारी जिम्मेदारी है। यही आजादी के अमृत काल में हमारा संकल्प और देश का लक्ष्य है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘लंबे समय से भारत को दुनिया के सबसे बड़े हथियार खरीदार देशों में गिना जाता रहा है, लेकिन आज देश का मंत्र ‘मेक इन इंडिया, मेक फार वर्ल्‍ड’ है। आज भारत अपनी सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहा है और नए स्टार्टअप को अपने क्षेत्र में कमाल दिखाने का मौका मिल रहा है। इसमें झांसी क्षेत्र की बड़ी भूमिका होगी। यहां एमएसएमई और छोटे उद्योगों के लिए नयी संभावना और युवाओं को रोजगार के लिए नए अवसर मिलेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने सैनिक स्कूलों में बेटियों के दाखिले की शुरुआत की है और इस वर्ष 33 सैन्‍य स्‍कूलों में लड़कियों को भी प्रवेश दिया गया है। सैनिक स्कूलों से रानी लक्ष्‍मीबाई जैसी बेटियां भी निकलेंगी जो देश की रक्षा-सुरक्षा, विकास की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाएंगी।’’

‘रक्षा गलियारे’ में झांसी क्षेत्र की 400 करोड़ रुपये की परियोजना का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आज हमारी सेनाओं की ताकत बढ़ रही है, तो साथ ही भविष्य में देश की रक्षा के लिए सक्षम युवाओं के लिए जमीन भी तैयार हो रही है। सौ सैनिक स्कूलों की शुरुआत होगी।’’

झांसी की रानी के साथ ही बुंदेलखंड के अन्य वीरों को नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं नमन करता हूं बुंदेलखंड के गौरव उन वीर आल्‍हा-उदल को, जो आज भी मातृभूमि की रक्षा के लिए त्याग और बलिदान के प्रतीक हैं। मैं नमन करता हूं इस धरती से भारतीय शौर्य और संस्‍कृति की अमर गाथाएं लिखने वाले चंदेलों-बुंदेलों को, जिन्होंने भारत की वीरता का लोहा मनवाया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं झांसी के एक और सपूत मेजर ध्यानचंद का भी स्मरण करना चाहूंगा, जिन्होंने भारत के खेल जगत को दुनिया में पहचान दी। अभी कुछ समय पहले हमारी सरकार ने देश के खेल रत्न अवार्ड को मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने की घोषणा की है।’’ कार्यक्रम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए