लाइव न्यूज़ :

भारत ने 40 करोड़ कोविड-19 संबंधी जांच का लक्ष्य हासिल किया : आईसीएमआर

By भाषा | Updated: June 26, 2021 14:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून भारत ने जून के महीने में रोजाना औसतन 18 लाख नमूनों की जांच कर 40 करोड़ कोविड-19 जांच का लक्ष्य हासिल किया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

आईसीएमआर के अनुसार देश भर में शुक्रवार तक 40,18,11,892 नमूनों की जांच की। देश में एक जून 2021 तक कोरोना वायरस के 35 करोड़ नमूनों की जांच हुई थी।

आईसीएमआर ने एक बयान में कहा, ‘‘समूचे देश में तेजी से जांच के बुनियादी ढांचे और क्षमता बढ़ने से यह संभव हो पाया है। आईसीएमआर तकनीक की मदद से और किफायती नैदानिक किट के नवाचार को सुविधा प्रदान कर देश भर में जांच की क्षमता में विस्तार और विविधता लाकर कोविड-19 जांच की क्षमता को बढ़ा रहा है।’’

आईसीएमआर के महानिदेशक प्रोफेसर बलराम भार्गव ने कहा कि जांच में वृद्धि होने से संक्रमण की पहले पुष्टि हो रही है जिससे मरीज को पृथक-वास में भेजने और कोविड-19 मामलों के प्रभावी उपचार में मदद मिल रही है, जिससे टिकाऊ अल्प मृत्यु दर में मदद मिली है।

भार्गव के हवाले से बयान में कहा गया, ‘‘जांच का यह लक्ष्य हासिल करने में यह तथ्य अहम है कि भारत ने सफलता पूर्वक 5टी दृष्टिकोण ‘टेस्ट, ट्रैक, ट्रेस, ट्रीट और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल’ का प्रभावी उपयोग किया है जिससे हम महामारी के फैलने पर लगाम लगा पाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव