लाइव न्यूज़ :

Israel Attacks Iran: इजरायल और ईरान के बीच तनाव के बाद भारतीय फ्लाइट डायवर्ट, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

By अंजली चौहान | Updated: June 13, 2025 11:15 IST

Israel Attacks Iran: सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए विस्तृत अपडेट में एयर इंडिया ने प्रभावित उड़ानों और उन वैकल्पिक गंतव्यों की सूची दी है, जहां उन्हें भेजा गया है। दिल्ली, टोरंटो और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्थानों से कई उड़ानों को या तो भेजा गया या उन्हें वापस लौटना पड़ा, जिससे कई मार्गों पर परिचालन में भारी व्यवधान हुआ।

Open in App

Israel Attacks Iran: इजरायल के ईरान पर हवाई हमला किए जाने के बाद ईरानी एयरबेस को बंद कर दिया गया है। भारत के कई विमानों को डायवर्ट या कैंसिल कर दिया गया है। युद्ध की स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया के कई विमान वापस भार लौट आए। ईरान के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिए जाने के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को या तो अपना मार्ग बदलना पड़ा या अपनी यात्रा रोकनी पड़ी और वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा।

पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र पहले से ही भारतीय एयरलाइनों के लिए बंद है और इसके विपरीत और सभी एयरलाइनें अफगानिस्तान के ऊपर से उड़ान नहीं भर रही हैं, ईरान में स्थिति के कारण उत्तर भारत और पश्चिम के बीच उड़ानें और भी लंबी हो सकती हैं, यहां तक ​​कि कुछ मामलों में ईंधन भरने के लिए रुकना भी पड़ सकता है। 

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, "ईरान में उभरती स्थिति, उसके बाद उसके हवाई क्षेत्र के बंद होने और हमारे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, एयर इंडिया की निम्नलिखित उड़ानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या उन्हें उनके मूल स्थान पर वापस भेजा जा रहा है।"

एयर इंडिया ने कहा कि इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हमारे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है और हम इसे कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, जिसमें यात्रियों के लिए आवास उपलब्ध कराना भी शामिल है। कैंसिल या डायवर्ट पर रिफंड भी उन मेहमानों को दिया जा रहा है जो इसे चुनते हैं। यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। हम अपने सभी यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे अपनी उड़ान की स्थिति यहाँ देखें।

एयर इंडिया के विमानों की लिस्ट

AI130 (लंदन हीथ्रो-मुंबई) को वियना डायवर्ट किया गया।

AI102 (न्यूयॉर्क-दिल्ली) को शारजाह डायवर्ट किया गया। 

AI116 (न्यूयॉर्क-मुंबई) को जेद्दा डायवर्ट किया गया। 

AI2018 (लंदन हीथ्रो-दिल्ली) को मुंबई डायवर्ट किया गया। 

AI129 (मुंबई-लंदन हीथ्रो) मुंबई लौट रहा है।

AI119 (मुंबई-न्यूयॉर्क) मुंबई लौट रहा है। 

AI103 (दिल्ली-वाशिंगटन) दिल्ली लौट रहा है। 

AI106 (न्यूर्क-दिल्ली) वियना की ओर मोड़ा जा रहा है। 

AI188 (वैंकूवर-दिल्ली) जेद्दा की ओर मोड़ा जा रहा है। 

AI101 (दिल्ली-न्यूयॉर्क) फ्रैंकफर्ट/मिलान की ओर मोड़ा जा रहा है। 

AI126 (शिकागो-दिल्ली) जेद्दा की ओर मोड़ा जा रहा है। 

AI132 (लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु) शारजाह की ओर मोड़ा जा रहा है। 

AI2016 (लंदन हीथ्रो-दिल्ली) वियना की ओर मोड़ा जा रहा है। 

AI104 (वाशिंगटन-दिल्ली) वियना की ओर मोड़ा जा रहा है। 

AI190 (टोरंटो-दिल्ली) फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ा जा रहा है। 

AI189 (दिल्ली-टोरंटो) दिल्ली की ओर लौट रहा है। 

शुक्रवार सुबह जारी एक सलाह में दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा: "... ईरान, इराक और पड़ोसी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण, कुछ उड़ानों की समय-सारणी प्रभावित हुई है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ानों के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें।" 

टॅग्स :एयर इंडियाईरानहवाई जहाजइजराइलदिल्लीAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील