लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Test: बड़ी सफलता, भारत में पहली बार एक दिन में हुए 10 लाख से ज्यादा कोविड-19 के टेस्ट

By विनीत कुमार | Updated: August 22, 2020 09:22 IST

भारत ने कोरोना जांच के मामले में एक बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए 10 लाख से अधिक सैंपल की जांच की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में एक दिन में हुए 10 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारीअगस्त के शुरुआती हफ्ते में ही भारत की 10 लाख रोजोना टेस्ट के लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश थी

Coronavirus Test: भारत को कोरोना जांच के मामले में बड़ा लक्ष्य हासिल किया है। पहली बार देश में पिछले 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी शनिवार सुबह दी गई। भारत में पिछले कई दिनों से लगातार 8 से 9 लाख कोरोना टेस्ट हो रहे थे। हालांकि, जांच की संख्या 10 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य था।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार 21 अगस्त तक देश में 3,44,91,073 सैंपल की जांच हुई है। वहीं कल यानी शुक्रवार को 10 लाख 23 हजार 836 टेस्ट हुए। 

बता दें कि भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब बढ़कर 29,75,702 हो गया है। भारत में पिछले 24 घंटे में ही संक्रमण के रिकॉर्ड 69,878 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 55,794 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में 945 लोगों की मौत हुई है। 

इससे पहले शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि एक दिन में 62,282 मरीज ठीक हुए हैं। ये एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या भी है। देश में करीब 22 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोविड-19 से होने वाली मौत की दर घटकर 1.89 रह गई है। 

साथ ही भारत में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.30 हो गई है। मरीजों के ठीक होने की दर 17 जून को 52.8 प्रतिशत थी जो 16 जुलाई को बढ़कर 63.24 प्रतिशत हो गई थी। आज की तारीख में यह दर 74.30 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब