लाइव न्यूज़ :

कोरोना के खिलाफ भारत की बड़ी उपलब्धि, कोविड टीकाकरण का आंकड़ा 200 करोड़ के पार, पीएम मोदी बोले- देश ने फिर इतिहास रचा

By विनीत कुमार | Updated: July 17, 2022 13:07 IST

भारत में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 200 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं। देश ने रविवार को 200 करोड़ डोज का आंकड़ा पार किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोविड-19 रोधी टीके की दी गई खुराकों की संख्या रविवार को 200 करोड़ के पार पहुंच गई।पीएम नरेंद्र मोदी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक बताया।भारत में 16 जनवरी 2021 से कोविड टीका लगाने का अभियान शुरू किया गया था।

नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ पिछले दो साल से ज्यादा समय से जारी जंग के बीच भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, भारत में कोविड-19 रोधी टीके की दी गई खुराकों की संख्या रविवार को 200 करोड़ के पार पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई।

इस खास मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, 'यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत ने अब तक कोविड वैक्सीन की संख्या 2 बिलियन खुराक के पार चली गई है। मैं इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य कर्मियों और नागरिकों को बधाई देता हूं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- देश ने इतिहास रचा

भारत में 200 करोड़ टीके के डोज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'भारत ने फिर इतिहास है! वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक का विशेष आंकड़ा पार करने पर सभी भारतीयों को बधाई। उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को पैमाने और गति में अद्वितीय बनाने में योगदान दिया। इसने COVID-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत किया है।'

मोदी ने साथ ही कहा, 'वैक्सीन के पूरे रोलआउट के दौरान, भारत के लोगों ने विज्ञान में उल्लेखनीय विश्वास दिखाया है। हमारे डॉक्टरों, नर्सों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, वैज्ञानिकों, इनोवेटर्स और उद्यमियों ने एक सुरक्षित ग्रह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं उनकी भावना और दृढ़ संकल्प की सराहना करता हूं।'

बता दें कि देश में  16 जनवरी 2021 से कोविड टीका लगाने का अभियान शुरू किया गया था। कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक देश के तमाम सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त में दी गई। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। इसके बाद दो फरवरी 2021 से अंग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण किया गया था। 

वहीं हाल में बूस्टर या एहतियाती खुराक को भी 75 दिनों तक मुफ्त देने की घोषणा की गई है। 75-दिवसीय टीकाकरण अभियान 'कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव' के तहत दिया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए