लाइव न्यूज़ :

India Covid: दिल्ली और मुंबई में कोविड बेकाबू, ‘आर-वैल्यू’ दो से अधिक, चेन्नई, पुणे, बेंगलुरु और कोलकाता में भी हालत गंभीर

By भाषा | Updated: December 30, 2021 19:23 IST

India Covid: सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक और गुजरात साप्ताहिक कोविड-19 मामलों और सकारात्मकता दर के आधार पर चिंता बढ़ाने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में उभर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे14 जिलों में संक्रमण दर पांच से 10 प्रतिशत है।2-3 दिनों में दोगुना हो जाता है।वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप डेल्टा स्वरूप से तेजी से फैलता है।

India Covid: कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच वायरस के प्रसार की गति को दर्शाने वाली 'आर-वैल्यू' दिल्ली और मुंबई में दो के आंकड़े को पार कर गई है। गणितीय विज्ञान संस्थान, चेन्नई के अनुसंधानकर्ताओं के डेटा अध्ययन के अनुसार, चेन्नई, पुणे, बेंगलुरु और कोलकाता में ‘आर-वैल्यू’ (वायरस से जुड़ी प्रजनन संख्या) एक से अधिक है।

अध्ययन टीम का नेतृत्व करने वाले सीताभ्र सिन्हा ने कहा कि 23-29 दिसंबर के बीच दिल्ली में आर-वैल्यू 2.54 थी, जबकि मुंबई में यह 23-28 दिसंबर के बीच 2.01 थी। इन दोनों शहरों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। पुणे और बेंगलुरु में 'आर-वैल्यू' 1.11 तथा कोलकाता और चेन्नई में 'आर-वैल्यू' क्रमशः 1.13 और 1.26 दर्ज की गई।

सिन्हा ने कहा, “अक्टूबर के मध्य से, इन सभी शहरों की आर-वैल्यू एक से अधिक हो गई थी। जो नया है, वह अचानक हुई वृद्धि है। तथ्य यह है कि दिल्ली और मुंबई में आर-वैल्यू दो के आंकड़े को पार कर गई है, जो काफी आश्चर्यजनक है।” दिल्ली में बुधवार को 923 नए मामलों के साथ संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई, जो 30 मई के बाद सर्वाधिक और एक दिन पहले के आंकड़े से 86 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह, मुंबई में बुधवार को महामारी के 2,510 नए मामले दर्ज किए, जो आठ मई, 2021 के बाद सर्वाधिक हैं।

'आर-वैल्यू' यह दर्शाती है कि एक संक्रमित व्यक्ति औसतन कितने लोगों को संक्रमित करता है। दूसरे शब्दों में कहें तो इससे यह पता चलता है कि वायरस कितनी तेजी से फैल रहा है। इस क्रम में एक से कम 'आर-वैल्यू' दर्शाती है कि रोग के मामलों में गिरावट आ रही है। इसके विपरीत, यदि 'आर-वैल्यू' एक से अधिक है, तो इसका मतलब है कि प्रत्येक दौर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है और तकनीकी रूप से यह 'महामारी चरण' बन जाता है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए