लाइव न्यूज़ :

Corona Update: नहीं थम रही रफ्तार, भारत में 24 घंटे में कोरोना के 92 हजार से अधिक नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: September 14, 2020 10:17 IST

Corona Update India: भारत में पिछले 24 घंटे में एक बार फिर 90 हजार से अधिक संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 1136 लोगों की मौत भी हुई है। अब मृतकों का आंकड़ा देश में 80 हजार के करीब पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 48 लाख के पार पहुंचे, अब तक 79,722 लोगों की मौतपिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के 92,071 नए मामले सामने आए हैं

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 48 लाख के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 92,071 मामले सामने आए हैं। वहीं, 1136 लोगों की मौत भी कोरोना से इस अवधि में हुई है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 48,46,428 हो गया है। 

वहीं, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 79,722 हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 9,86,598 है जबकि 37,80,108 लोग कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं। बता दें कि देश में कोविड-19 के कुल मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार चले गए थे, 23 अगस्त को 30 लाख के पार और पांच सितंबर को यह संख्या 40 लाख के पार पहुंच गई थी। 

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 22,543 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 10,60,308 तक पहुंच गए। मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 29,531 हो गई है। अब तक ठीक हो चुके मरीजों की संख्या राज्य में बढ़कर 7,40,061 तक पहुंची है जबकि 2,90,344 लोगों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर 69.8 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.79 प्रतिशत है।

दूसरी ओर दिल्ली में एक बार फिर तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 4,235 नए मरीज मिले। इसके साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या अब 2.18 लाख हो गई है। वहीं, 4744 लोगों की मौत भी कोरोना से अब तक दिल्ली में हो चुकी है। यह लगातार पांचवा रहा जब दिल्ली में चार हजार से अधिक नए मामले सामने आए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण