लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के 24 घंटे में 39742 नए मामले आए सामने, 535 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 25, 2021 10:53 IST

Coronavirus Update India: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामले कल आए अपडेट से कुछ अधिक हैं। वहीं , एक्टव कोरोना केस भी देश में अभी 4 लाख से ऊपर बने हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर अब 97.36 प्रतिशत हो गई है।देश में दैनिक संक्रमण दर लगातार 34वें दिन पांच प्रतिशत से कम 2.24 प्रतिशत पर है।देश में कोरोना वैक्सीन की 43 करोड़ 31 लाख 50 हजार 864 डोज लोगों को दी जा चुकी है।

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 39742 नए मामले सामने आए हैं। कल के अपडेट के मुकाबले नए केस में मामूली वृद्धि है। वहीं इसी अवधि में 535 लोगों की मौत भी महामारी से हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 20 जार 551 पहुंच गई है। वहीं, देश में कोरोना वैक्सीन की 43 करोड़ 31 लाख 50 हजार 864 डोज लोगों को दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी ताजा अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 39972 लोग संक्रमण से उबरने में कामयाब भी हुए हैं। ऐसे में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या अब बढ़कर 3 करोड़ 5 लाख 43 हजाकर 138 हो गई है। वहीं, देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 8 हजार 212 है।

देश में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना के नए मामले केरल से आए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केरल से 18531 नए केस सामने आए हैं। इस बीच देश में दैनिक संक्रमण दर लगातार 34वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर है। ये अभी 2.24 प्रतिशत है।

कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर अब 97.36 प्रतिशत है। बता दें कि देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। 

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील