लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना संक्रमण के कल के मुकाबले 40 फीसदी ज्यादा नए केस, 24 घंटे में 440 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 18, 2021 10:43 IST

Coronavirus India: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 1.96 प्रतिशत दर्ज की गई है। पिछले 23 दिनों से यह तीन फीसदी से नीचे है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक्टिव केस अभी 3 लाख 67 हजार 415 हैं।कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 32 हजार 519 पहुंच गई है।अकेले केरल में कुल मामलों के 50 फीसदी से भी अधिक कोरोना संक्रमण के 21,613 नए मामले मिले।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 35 हजार 178 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 440 लोगों की मौत भी देश में इस अवधि में महामारी के कारण हो गई। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।

इससे पहले मंगलवार सुबह के अपडेट में 24 घंटे में 25 हजार से कुछ अधिक केस सामने आए थे। ऐसे में कल के मुकाबले नए अपडेट में संक्रमण के केस में करीब 40 फीसदी की उछाल है। इसी के साथ भारत में कोरोना से अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 22 लाख 85 हजार 857 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 37 हजार 169 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। ऐसे में कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 14 लाख 85 हजार 923 पहुंच गई है। देश में एक्टिव केस अभी भी 3 लाख 67 हजार 415 हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 4 लाख 32 हजार 519 पहुंच गई है।

दैनिक संक्रमण दर 23 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे

मंगलवार को कोविड-19 के लिये 17 लाख 97 हजार 559 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद देश में कुल जांच की संख्या बढ़कर 49 करोड़ 84 लाख 27 हजार 83 हो गई है। इस बीच दैनिक संक्रमण दर 1.96 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

पिछले 23 दिनों से यह तीन फीसदी से नीचे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक साप्ताहिक संक्रमण दर 1.95 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 54 दिनों से यह तीन फीसदी से नीचे रही है। देश में मृत्यु दर अभी 1.34 प्रतिशत है। वहीं, अब तक देश में कोविड-19 टीकों की कुल 56.06 करोड़ खुराक दी गई हैं। 

केरल में फिर 20 हजार से अधिक नए मामले

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 21,613 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 37,03,578 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमण से और 127 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक कुल 18,870 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है। इससे पहले सोमवार को 14 हजार से कम मामले सामने आए थे।

वहीं, महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 4,408 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,01,213 हो गयी जबकि 116 और रोगियों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1,35,255 पहुंच गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण