लाइव न्यूज़ :

Corona Update India: भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 42 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में 933 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 8, 2020 10:06 IST

Corona India Update: भारत में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 14 लाख के पार हो गई है। हालांकि, इस बीच लगातार दूसरे दिन देश में 60 हजार से अधिक नए मामले भी सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 61,537 नए मामले सामने आए हैंपिछले 24 घंटे में ही भारत में कोरोना से 900 से ज्यादा लोगों की मौत, अब तक 14 लाख से अधिक हुए ठीक

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 933 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 42 हजार के भी पार हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 61,537 नए मामले भी सामने आए हैं। ये लगातार दूसरा दिन है जब 60 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के नए मामले मिले हैं। साथ ही ये लगातार 10वां दिन भी है जब कोरोना के 50 हजार से अधिक नए मामले भारत में मिले हैं।

ताजा अपडेट के अनुसार देश में कोरोना से अब तक 42,518 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी अपडेट में कहा गया कि देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 20,88,612 हो गई है। इसमें एक्टिव मरीज  6,19,088 हैं। वहीं 14 लाख से ज्याद मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 14,27,006 हो गई है। इसी के साथ स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 68.32 प्रतिशत हो गई है।

देश में कोविड-19 के मामलों को एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन का वक्त लगा था और 59 दिन में यह आंकड़ा 10 लाख के पार चला गया। इसके बाद संक्रमण के मामलों को 20 लाख का आंकड़ा पार करने में महज 21 दिन का वक्त लगा।

इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया है कि देश में अब तक (7 अगस्त) कोरोना के 2,33,87,171 टेस्ट हो चुके हैं। इसमें कल यानी शुक्रवार को ही 5,98,778 टेस्ट किए गए।

Coronavirus: महाराष्ट्र सहित दूसरे राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 10,483 नए मामले सामने आए। साथ ही और 300 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ महामारी से राज्य में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 17,092 हो गई है। संक्रमण के कुल मामले अब पांच लाख के करीब (4,90,262) पहुंच गए हैं।

वहीं, राजस्थान में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 50157 हो गई है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 767 हो गई। कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 6,670 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढकर 1,64,924 हो गई। राज्य में मृतक संख्या 2,998 तक पहुंच गई है।

दूसरी ओर बिहार में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 70 हजार के पार हो गई है। साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी 400 हो गया है। राज्य में संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 71,794 पहुंच गया है। इसमें अब तक 46,265 मरीज ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए