लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोरोना के 2.08 लाख नए मामले, 24 घंटे में 4157 मरीजों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: May 26, 2021 10:15 IST

Coronavirus: भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड संख्या में 22 लाख से अधिक टेस्टिंग हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई। वहीं, एक्टिव केस 25 लाख से कम हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब घटकर 25 लाख से कम हो गई हैदेश में पिछले 24 घंटे में 22.17 लाख कोरोना टेस्ट भी हुए हैं, जो एक रिकॉर्ड हैदेश में दैनिक संक्रमण दर 9.42 प्रतिशत है, ये लगातार दूसरा दिन है जब दैनिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से कम

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2.08 लाख नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4157 लोगों की मौत भी हो गई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह दी गई। इससे एक दिन पहले भारत में पिछले 42 दिनों में पहली बार दो लाख से कम नए केस सामने आए थे।

बहरहाल, ताजा अपडेट के अनुसार भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 3 लाख 11 हजार 388 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 25 लाख से कम हो गए हैं। भारत में अभी एक्टिव केसों की संख्या 24 लाख 95 हजार 591 है।

कोरोना: भारत में एक दिन में 22 लाख से अधिक टेस्टिंग

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 22 लाख 17 हजार 320 लोगों का कोरोना टेस्ट भी हुआ। ये एक दिन में हुई सबसे अधिक टेस्टिंग है। इसी के साथ पिछले एक साल में देश में कोरोना के लिए 33 करोड़ 48 लाख 11 हजार 496 सैंपल्स की टेस्टिंग की जा चुकी है।

पिछले 24 घंटे में 2 लाख 95 हजार 955 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। ऐसे में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या अब भारत में बढ़कर 2 करोड़ 43 लाख 50 हजार 816 हो गई है। वहीं 20 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में रिकवरी रेट अभी 89.66 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 11.45 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर अभी 9.42 प्रतिशत है। ये लगातार दूसरा दिन है जब देश में दैनिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से कम है।

कोरोना: इन पांच राज्यों से सबसे अधिक नए केस

भारत में जिन पांच राज्यों में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक केस आए उसमें तमिलनाडु (34, 285) शीर्ष पर है। इसके बाद केरल है। केरल में 29,803 नए केस आए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 24,136 नए मामले और कर्नाटक में 22,758 कोरोना के केस मिले हैं। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 17,005 केस सामने आए हैं।

ऐसे में इन पांच राज्यों से ही 61.26 प्रतिशत केस देश में सामने आए हैं। इसमें अकेले तमिलनाडु से 16.41 प्रतिशत मामले हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें एक दिन में एक बार फिर महाराष्ट्र से दर्ज हुई हैं। यहां 1137 लोगों की मौत हुई है। वहीं कर्नाटक में 558 मौतें हुई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार