लाइव न्यूज़ :

भारत में तीसरे दिन कोरोना के दो हजार से अधिक केस, 2451 नए मामले 24 घंटे में आए सामने, एक्टिव केस 14 हजार के पार

By विनीत कुमार | Updated: April 22, 2022 11:05 IST

भारत में कोरोना के 2451 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोविड-19 के दो हजार से अधिक केस मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2451 नए मामले सामने आए हैं, 54 मरीजों की मौत।देश में कोरोना संक्रमण दर 0.55 फीसदी है, साप्ताहिक संक्रमण दर 0.47% है।

नई दिल्ली: भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना के दो हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2451 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 54 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 522116 हो गई है। एक्टिव केस में 808 की वृद्धि हुई है और कुल सक्रिय मामले बढ़कर 14241 हो गए हैं।

इससे पहले गुरुवार के अपडेट में 2380 नए मामले सामने आने की बात कही थी। वहीं बुधवार सुबह भी दो हजार से अधिक केस आने की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई थी। देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की 1,87,26,26,515 डोज लगाई जा चुकी है।

बहरहाल, शुक्रवार के अपडेट के अनुसार फिलहाल देश में कोरोना संक्रमण दर 0.55 फीसदी है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.47% है। बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो यहां गुरुवार रात को कोरोना के 965 मामले सामने आए थे। दिल्ली में फिलहाल कोविड के 2970 एक्टिव केस हैं जबकि संक्रमण दर 4.71% है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सहित नोएडा, गाजियाबाद समेत पंजाब और हरियाण में भी मास्क को पहनना फिर जरूरी कर दिया गया है।

कोविड-19 से मृत्यु दर देश में अभी 1.21 प्रतिशत है। कोरोना से देश भर में हुई मौतों में सबसे अधिक महाराष्ट्र से हैं। महाराष्ट्र में 1,47,831 लोगों की अभी तक कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके अलावा केरल के 68,750, कर्नाटक के 40,057, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,162, उत्तर प्रदेश के 23,502 और पश्चिम बंगाल के 21,200 लोग भी अपनी जान कोरोना से गंवा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप