लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में नए कोरोना मामलों में उछाल, 24 घंटे में 3545 केस आए सामने, 27 मरीजों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: May 6, 2022 09:33 IST

भारत में कोरोना के 3545 नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मामलों में कुछ कमी आई है और ये अभी 20 हजार से नीचे है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी दैनिक संक्रमण दर 1.07 प्रतिशत है।

Open in App

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 3545 नए केस सामने आए हैं। कल के मुकाबले ताजा अपडेट के मुताबिक नए केस में करीब 8 प्रतिशत का उछाल है। वहीं, 27 और मरीजों की मौत भी कोरोना से देश में पिछले 24 घंटे में हो गई। इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल आधिकारिक संख्या बढ़कर 5,24,002 हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी दैनिक संक्रमण दर 1.07 प्रतिशत है। वहीं साप्ताहित संक्रमण दर 0.70 प्रतिशत है। कोरोना से 3,500 से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं, जिससे देश में कोविड से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,25,51,248 हो गई है। वहीं, एक्टिव कस कम होकर 19688 हो गए हैं।

बता दें कि भारत में कोविड से हुई मौतों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के बाद सवाल भी खड़े हो गए हैं। WHO के अनुमान के अनुसार भारत में कोरोना से करीब 47 लाख लोगों ने जान गंवाई।

भारत ने हालांकि WHO द्वारा प्रामाणिक आंकड़ों की उपलब्धता के बावजूद कोरोना वायरस महामारी से संबंधित अधिक मृत्यु दर अनुमानों को पेश करने के लिए गणितीय मॉडल के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस्तेमाल किए गए मॉडल और डेटा संग्रह की कार्यप्रणाली संदिग्ध है। 

WHO की रिपोर्ट के मुताबिक 1.33 करोड़ से लेकर 1.66 करोड़ लोगों यानी 1.49 करोड़ लोगों की मौत या तो कोरोना वायरस या स्वास्थ्य सेवा पर पड़े इसके प्रभाव के कारण दुनिया भर में हुई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील