लाइव न्यूज़ :

भारत में फिर बढ़े कोरोना मामले, 24 घंटे में 38353 केस, 497 की मौत, एक्टिव केस 140 दिनों में सबसे कम

By विनीत कुमार | Updated: August 11, 2021 10:08 IST

भारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या पिछले 140 दिनों में अब सबसे कम स्तर पर पहुंच गई है। वहीं दैनिक संक्रमण दर भी लगातार 16वें दिन तीन प्रतिशत से कम पर बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 4 लाख 29 हजार 179 हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर अभी देश में 2.16 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले केरल राज्य से आए हैं, 21119 केस मंगलवार को सामने आए।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 38353 नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को सामने आए ये नए मामले सोमवार के मुकाबले 26 प्रतिशत अधिक हैं। वहीं 497 लोगों की मौत भी देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से हुई है।  

इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब देश में 4 लाख 29 हजार 179 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर अभी देश में 2.16 प्रतिशत है और ये पिछले 16 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बना हुआ है। 

वहीं, एक्टिव केस में भी कमी हुई है और ये अभी देश में तीन लाख 86 हजार 351 है। पिछले 140 दिनों में ये सबसे कम एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट देश में अभी 97.45 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी तक देश में कोरोना वैक्सीन की कुल 53 करोड़ 24 लाख 44 हजार 960 डोज लगाई जा चुकी है।

केरल से सबसे अधिक कोरोना केस, महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर

देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले केरल राज्य से आए हैं। यहां मंगलवार को 21119 केस दर्ज किए गए। वहीं 152 और लोगों की मौत भी हो गई। 

वहीं, महाराष्ट्र सबसे ज्यादा नए कोरोना केस के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां मंगलवार को 5609 केस आए जबकि राज्य में 137 और लोगों की मौत हो गई। 

इसके अलावा तमिलनाडु से 1893 और आंध्र प्रदेश से 1461 मामले सामने आए। कर्नाटक में 1338 केस आए। देश में इन पांच राज्यों से ही सबसे अधिक कोरोना केस पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। इन पांच राज्यों से कुल नए केस के 81.92 प्रतिशत मामले सामने आए। इसमें अकेले केरल से 55.06 प्रतिशत केस हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए