लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना से 61267 नए मामले, 884 लोगों की हुई मौत

By विनीत कुमार | Updated: October 6, 2020 09:55 IST

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामले पिछले 24 घंटे में और दिनों के मुकाबले कम आए हैं। पिछले 24 घंटे में हुई कम टेस्टिंग इसकी एक अहम वजह हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 9,19,023 है, 56 लाख से अधिक हुए ठीकभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 61,267 नए मामले, 884 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 61,267 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इसी अवधि में 884 लोगों की मौत भी देश में कोरोना से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के अनुसार अब कुल संक्रमितों की संख्या देश में  66,85,083 हो गई है। 

इन मामलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 9,19,023 है जबकि 56,62,491 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। कोरोना से देश में अब तक कुल 1,03,569 लोगों की जान जा चुकी है। 

बता दें कि भारत में कोविड-19 के कुल मामले सोमवार को ही 66 लाख के पार हो गए थे। कोविड-19 से मृत्यु दर देश में 1.55 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,244 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 14,53,653 हो गई है। वहीं, अब तक कुल 38,347 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक कोविड-19 के 11,62,585 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 2,52,277 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस बीच दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ने लगी है। इनके साथ ही देश की राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 2700 के पार हो गई है। दिल्ली में सोमवार को कोरोना से 32 मरीजों की मौत हो गई और 1,947 नए मामले सामने आए।

दिल्ली में अब तक  5,542 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। यहां संक्रमण का कुल मामला 2.92 लाख से अधिक हो गया है। दिल्ली में फिलहाल 23,480 मरीजों का उपचार चल रहा है। दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले अब तक 2,92,560 हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर