लाइव न्यूज़ :

भारत मंगोलिया में तेल रिफाइनरी परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध: राष्ट्रपति कोविंद

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि भारत मंगोलिया में एक तेल रिफाइनरी परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है क्योंकि इससे उसके पड़ोसी की ऊर्जा सुरक्षा में काफी वृद्धि होगी।

मंगोलिया के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देश सभ्यता, ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध साझा करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘लोकतंत्र और स्वतंत्रता के साझा मूल्य और आदर्श हमारे संबंधों को मजबूत करते हैं। मंगोलिया के ‘तीसरे पड़ोसी’ और ‘आध्यात्मिक पड़ोसी’ के रूप में, भारत मंगोलिया के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए निरंतर सहयोग की उम्मीद करता है।’’

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा भारत और मंगोलिया के द्विपक्षीय संबंधों की जीवंतता को बढ़ाएगी।

जलवायु परिवर्तन के बारे में कोविंद ने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन का प्रभाव विशेष रूप से हमारे जैसे विकासशील देशों पर अधिक होगा। यह जरूरी है कि हम इस आम चुनौती का समाधान करने के लिए मिलकर काम करें।’’

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि मंगोलिया ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है।’’

मंगोलिया में भारत द्वारा शुरू की गई विकास परियोजनाओं के बारे में बात करते हुए राष्ट्रपति ने मंगोलिया में तेल रिफाइनरी परियोजना की प्रगति को देखकर भी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत और मंगोलिया के मजबूत सहयोग और रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है।

कोविंद ने कहा, ‘‘भारत इसे समय पर पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है क्योंकि इससे मंगोलिया की ऊर्जा सुरक्षा में काफी वृद्धि होगी।’’

मंगोलिया के ‘स्टेट ग्रेट हुरल’ के अध्यक्ष गोम्बोजव जदानशतारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की थी।

कोविड-19 महामारी की चुनौतियों का सामना करने में दोनों देशों के बीच सहयोग की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम मंगोलिया की सरकार द्वारा दूसरी लहर में हमें दिए गए समय पर और मूल्यवान समर्थन की सराहना करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए