लाइव न्यूज़ :

INDIA Bloc Maha Rally: 'मोदी के खिलाफ हल्ला बोल', इंडिया गठबंधन की 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली

By धीरज मिश्रा | Updated: March 24, 2024 14:20 IST

INDIA Bloc Maha Rally: दिल्ली की रामलीला मैदान में 31 मार्च को इंडिया गठबंधन के नेता एक महारैली में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री व आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने दी।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिया गठबंधन के नेता रामलीला मैदान में करेंगे महारैली 31 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू होगी महारैली कांग्रे-आप नेताओं ने दिल्ली में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

INDIA Bloc Maha Rally: दिल्ली की रामलीला मैदान में 31 मार्च को इंडिया गठबंधन के नेता एक महारैली में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री व आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने दी। दिल्ली में रविवार को इस बाबत इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई।

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है, उससे देश भर के वे सभी लोग जो संविधान से प्यार करते हैं और संविधान का सम्मान करते हैं, उनके दिलों में आक्रोश है। यह सिर्फ अरविंद केजरीवाल के बारे में नहीं है बल्कि पूरे विपक्ष को एक-एक करके खत्म करने के लिए पीएम मोदी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं, विधायकों को खरीद रहे हैं। या तो विधायकों को पैसे से खरीदा जा रहा है या फिर उन्हें भाजपा में शामिल होने की धमकी दी जा रही है। जो लोग बिकने, झुकने को तैयार नहीं हैं, उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं।

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक जगह है। देश के बड़े-बड़े आंदोलन रामलीला मैदान में हुए। आम आदमी पार्टी का उदय रामलीला मैदान से हुआ है। महा रैली में इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे और देश को विश्व को संदेश देंगे।

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि इंडिया गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन कर रही है। यह अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। विपक्ष को एकतरफा हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

महारैली पर दिल्ली के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि यह महारैली कोई राजनीतिक रैली नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने के लिए मुहिम चला रहे हैं। हम आप के साथ गठबंधन में हैं। 31 मार्च को लोकतंत्र बचाने के लिए रैली है। हम केंद्र के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालGopal Raiआतिशी मार्लेनाकांग्रेसCongressAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए