लाइव न्यूज़ :

INDIA Bloc Leaders Protest: नफरत और मोहब्बत के बीच की लड़ाई, राहुल गांधी ने कहा- थोड़ा धुआं फैलाया, भाजपा के सभी सांसद भाग गए, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 22, 2023 13:20 IST

INDIA Bloc Leaders Protest: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी धरनास्थल पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। 

Open in App
ठळक मुद्दे60 प्रतिशत जनता का मुंह बंद किया गया है।‘इंडिया’ गठबंधन उतनी ही मोहब्बत, भाईचारा और एकता फैलाएगा।आप को देश भक्त कहते हैं उनकी हवा निकल गई... वे अंदर कैसे आए?

INDIA Bloc Leaders Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। INDIA गठबंधन के दलों ने सांसदों के निलंबन के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी धरनास्थल पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन में कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र से निलंबित किए गए सांसद हिंदुस्तान की जनता की आवाज हैं, ये सिर्फ इनका अपमान नहीं किया गया है, बल्कि 60 प्रतिशत जनता का मुंह बंद किया गया है। भाजपा जितनी नफरत फैलाएगी, ‘इंडिया’ गठबंधन उतनी ही मोहब्बत, भाईचारा और एकता फैलाएगा।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले संसद भवन में दो-तीन युवा कूदकर अंदर आ गए। उन्हें कूदते हुए हम सबने देखा। वे अंदर आए, उन्होंने थोड़ा धुआं फैलाया, भाजपा के सभी सांसद भाग गए। जो अपने आप को देश भक्त कहते हैं उनकी हवा निकल गई... वे अंदर कैसे आए?

संसद के अंदर वे गैस का सिलेंडर ले आए?... उन्होंने ये विरोध क्यों किया? उसका कारण क्या था? बेरोज़गारी!... इस देश का युवा आज रोजगार नहीं पा सकता है।" हम सब विपक्ष के नेता और विपक्ष के कार्यकर्ता एक साथ खड़े हैं। नफरत और मोहब्बत के बीच की लड़ाई है। नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। जितनी आप नफरत फैलाओगे, INDIA गठबंधन मोहब्बत फैलाएगा।"

टॅग्स :राहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेसंसद शीतकालीन सत्रनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए