लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना रिकवरी के आंकड़ों में भारत दुनिया में सबसे अव्वल, अमेरिका को छोड़ा पीछे

By विनीत कुमार | Updated: September 19, 2020 11:16 IST

भारत में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 42 लाख के पार हो गई है। ये दुनिया में सबसे ज्यादा है। भारत ने इस मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ा है जहां अब तक 41 लाख से कुछ अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना रिकवरी के आंकड़ों में भारत सबसे आगे, अमेरिका को पीछे छोड़ाभारत में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 42 लाख के पार हुई, कुल संक्रमण के मामले 53 लाख से ज्यादा

भारत में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा हो गई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 42 लाख से अधिक हो गई है और ये अमेरिका से भी ज्यादा है। कोरोना वायरस वर्ल्ड मीटर के अनुसार अमेरिका में अभी तक 4,191,894 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह ट्वीट किया गया, 'भारत कोरोना से ठीक होने वाले संख्या के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ चुका है और दुनिया में नंबर एक बन गया है। अब तक कुल 42 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।'

मंत्रालय की ओर से साथ ही कहा गया कि सरकार की ओर से कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए जो कदम उठाए गए हैं, इससे ये उपलब्धि हासिल करने में कामयाबी मिली है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आए एक और ट्वीट में कहा गया, 'अधिक परीक्षण, शीघ्र निगरानी और उच्च गुणवत्ता वाले ​​देखभाल के साथ ट्रैकिंग के माध्यम से केंद्र की अगुवाई में उत्तरदायी और प्रभावी उपायों ने एक साथ मिलकर इस वैश्विक उपलब्धि को हासिल करने में मदद की है।'

बता दें कि भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अब 53 लाख के पार हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 93,337 नए मामले सामने आए हैं जबकि  1,247 लोगों की मौत हुई है। देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 53,08,015 हो गई है। 

इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 10,13,964 है। वहीं, अब तक 42,08,432 लोग ठीक भी हुए हैं। अब तक कोरोना से देश में कुल    85,619 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार 18 सितंबर तक देश में 6,24, 54, 254 टेस्ट हुए हैं। इसमें कल यानी शुक्रवार को ही 8,81,911 सैंपल की जांच हुई।

मंत्रालय के अनुसार फिलहाल सबसे ज्यादा एक्टिव मामले महाराष्ट्र में हैं। यहां 30,1273 एक्टिव मामले हैं। कर्नाटक में एक्टिव मामले 10,1148 हैं। जबकि आंध्र प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 84423 है। यूपी में एक्टिव केस 67825 और तमिलनाडु में 46506 हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप