लाइव न्यूज़ :

हज-2019 के लिए भारत और सऊदी अरब ने द्विपक्षीय समझौते पर किए हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: December 13, 2018 20:18 IST

नकवी ने कहा कि 2 लाख 47 हजार से अधिक आवेदन हज 2019 के लिए हज कमिटी ऑफ़ इंडिया को प्राप्त हुए हैं जिनमें लगभग 47 प्रतिशत से अधिक महिलाएं शामिल हैं। 

Open in App

भारत और सऊदी अरब ने हज-2019 के लिए द्विपक्षीय समझौते पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर किए।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्री मुहम्मद सालेह बिन ताहिर ने जेद्दा में समझौते पर हस्ताक्षर किए।

नकवी ने एक बयान में कहा, ‘‘सऊदी अरब की सरकार ने भारत के हज यात्रियों की सुरक्षा-सुविधा के सम्बन्ध में हमेशा से ही सक्रीय रूचि दिखाई है जो भारत और सऊदी अरब के मजबूत रिश्तों का ही एक हिस्सा है। शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई मिली है।’’ उन्होंने कहा कि हज 2019 में भारत से बिना “मेहरम” (पुरुष रिश्तेदार) के बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं के हज यात्रा पर जाने की उम्मीद है। 2100 से ज्यादा मुस्लिम महिलाओं ने बिना मेहरम के हज पर जाने के लिए आवेदन किया है। 

नकवी ने कहा कि 2 लाख 47 हजार से अधिक आवेदन हज 2019 के लिए हज कमिटी ऑफ़ इंडिया को प्राप्त हुए हैं जिनमें लगभग 47 प्रतिशत से अधिक महिलाएं शामिल हैं। 

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"पप्पू के इस प्रॉक्सी प्रोफेसर की टिप्पणियों के कारण कांग्रेस ऐसी हालत में है", मुख्तार अब्बास नकवी ने सैम पित्रोदा के बयान पर घेरा राहुल गांधी को

भारतLok Sabha Election 2024: मुख्तार अब्बास के यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना, पार्टी सीट को लेकर जल्द लेगी फैसला

भारतमुख्तार अब्बास नकवी ने ओबामा के बयान को बताया भारत के खिलाफ 'दुष्प्रचार', बोले- "मोदी की अगुवाई में हर भारतीय आगे बढ़ रहा है"

भारत"विदेश जाते ही उनके अंदर घुसती है जिन्ना की आत्मा", राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयानों पर बीजेपी का तंज

भारत'राहुल गांधी खानदान के सियासी पतन से अवसाद में हैं', रामपुर में बोले मुख्तार अब्बास नकवी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी