लाइव न्यूज़ :

भारत और ब्रिटेन मिल कर बना रहे हैं अत्याधुनिक विमानवाहक पोत: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 5, 2019 19:00 IST

‘संडे मिरर’ की खबर के मुताबिक एक भारतीय शिष्टमंडल ने स्कॉटलैंड में रोसीथ डॉकयार्ड का दौरा किया है जहां एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ को तैयार किया गया और जहां अब दूसरे सुपरकैरियर एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स का निर्माण किया जा रहा।

Open in App
ठळक मुद्देअखबार ने दावा किया है कि यदि सौदे पर सहमति बन जाती है तो नये युद्धपोत का निर्माण भारत में होगा यह ‘मेक इन इंडिया’ का हिस्सा होगा।

ब्रिटेन एक नया अत्याधुनिक विमान वाहक पोत बनाने के लिए भारत सरकार के साथ बातचीत कर रहा है और यह ‘मेक इन इंडिया’ का हिस्सा होगा। यह पोत ब्रिटेन के एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ की तर्ज पर होगा। मीडिया में आई एक खबर में यह दावा किया गया है। इस विमान वाहक पोत के बन कर तैयार हो जाने पर इसका नाम 2022 में आईएनएस विशाल रखा जाएगा।

‘संडे मिरर’ की खबर के मुताबिक एक भारतीय शिष्टमंडल ने स्कॉटलैंड में रोसीथ डॉकयार्ड का दौरा किया है जहां एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ को तैयार किया गया और जहां अब दूसरे सुपरकैरियर एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स का निर्माण किया जा रहा। अखबार ने दावा किया है कि यदि सौदे पर सहमति बन जाती है तो नये युद्धपोत का निर्माण भारत में होगा लेकिन ब्रिटिश कंपनियां इसके कई पुर्जों की आपूर्ति करेंगी।

खबर में कहा गया है कि इस तरह का नया पोत भारत के आईएनएस विक्रमादित्य और भविष्य के आईएनएस विक्रांत के साथ सेवा देगा तथा इससे भारत का ब्रिटेन से भी बड़ा विमान वाहक पोत का बेड़ा हो सकेगा। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री स्टुअर्ट एंड्रीयू ने खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा, ‘‘हमने कई सारे उपकरणों और क्षमता के मुद्दों पर भारत के साथ नियमित चर्चा की है।

इस पर कुछ टिप्पणी करना अनुचित होगा।’’ फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी बीएई और थेल्स ने ब्रिटिश विमानवाहक पोत का डिजाइन तैयार किया है। बीएई के प्रवक्ता ने कहा , ‘‘भारत के साथ चर्चा शुरू हुई है। भारतीय नौसेना और स्थानीय जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है।’’ 

टॅग्स :इंडियाब्रिटेनभारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील