लाइव न्यूज़ :

'INDIA' गठबंधन ने जारी किया साझा प्रस्ताव, सीट-बंटवारे की प्रक्रिया को लेकर कही गई ये बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 1, 2023 16:15 IST

मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस गठबंधन की बैठक के बाद एस साझा प्रस्ताव जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी और विचार-विमर्श की सहयोगात्मक भावना के साथ इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे 'INDIA' गठबंधन ने जारी किया साझा प्रस्तावलोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने को लेकर प्रतिबद्धता जताईसीट-बंटवारे की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने की बात कही

मुंबई:  लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियों में जुटे विपक्षी गठबंधन  'INDIA' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस) के दलों  ने साझा प्रस्ताव जारी किया। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई है। 

प्रस्ताव में कहा गया है, "हम, INDIA के सभी दल, जहां तक संभव हो सके, आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी और विचार-विमर्श की सहयोगात्मक भावना के साथ इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। हम, INDIA के सभी दल, जनता की समस्याओं एवं उनसे जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर देश के विभिन्न भागों में जल्द से जल्द सार्वजनिक सभाएं आयोजित करने का संकल्प लेते हैं। हम, INDIA के सभी दल, विभिन्न भाषाओं में “जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA​” थीम के साथ अपने संचार और मीडिया रणनीतियों एवं अभियानों के समन्वय का संकल्प लेते हैं।"

इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस ने आगामी लोकसभा के लिए स्लोगन भी दिया है। ये है- 'जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA'। इससे पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने 13 सदस्यीय समन्वय समिति को अंतिम रूप दिया। केसी वेणुगोपाल, शरद पवार, एमके स्टालिन, तेजस्वी यादव, अभिषेक बनर्जी, हेमंत सोरेन, संजय राउत, राघव चड्ढा, डी राजा, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती इंडिया ब्लॉक समन्वय समिति में हैं। 13 सदस्यीय समिति सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था के रूप में कार्य करेगी, सीट बंटवारे पर काम शुरू करेगी। ‘इंडिया’ गठबंधन की समन्वय समिति 30 सितंबर तक सीट बंटवारे को अंतिम रूप देगी।

मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक के बाद नेताओं ने कहा कि यह देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की ओर एक मजबूत कदम है। नेताओं ने कहा कि हमने ठान लिया है कि एक खुशहाल भविष्य के लिए हम एकजुट होकर महंगाई, बेरोजगारी और नफरत के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। बता दें कि अभी गठबंधन के संयोजक के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस के दलों को इस बात की आशंका भी है कि सरकार समय से पहले चुनाव करा सकती है। इसलिए गठबंधन जल्द से जल्द सीटों के बंटवारे पर एक राय बनाना चाहता है।

टॅग्स :इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसBJPमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी