लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवसः सीएम केजरीवाल ने कहा- ‘देशभक्ति’ पाठ्यक्रम की शुरुआत की जा रही है ताकि प्रत्येक नागरिक देश से सच्चा प्रेम कर सके

By भाषा | Updated: August 14, 2019 20:57 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ आम तौर पर हमें अपने देश के प्रति प्रेम की याद तब दिलाई जाती है जब भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हो या सीमा पर तनाव हो। रोजमर्रा के जीवन में हम अपना देश भूल जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह अभियान सभी सरकारी स्कूलों में चलाया जाएगा और यह 26 नवंबर को समाप्त होगा।छठी से लेकर नौवीं कक्षा और 11 वीं कक्षा के छात्र-छात्रा इस अभियान में हिस्सा लेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को घोषणा की कि विद्यार्थियों के मन में देश प्रेम पैदा करने के लिए अगले साल सरकारी स्कूलों में ’देशभक्ति’ कानया पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।

‘कंस्टीस्ट्यूशन एट 70 (संविधान के सत्तर साल)’ अभियान शुरू करने के मौके पर उन्होंने कहा कि यह फैसला मंगलवार को उनके और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बीच हुई बैठक के दौरान लिया गया है। सिसोदिया के पास राज्य के शिक्षा मंत्री का प्रभार भी है।

यह अभियान सभी सरकारी स्कूलों में चलाया जाएगा और यह 26 नवंबर को समाप्त होगा क्योंकि भारत ने संविधान का अंगीकार 26 नवंबर, 1949 को किया था। छठी से लेकर नौवीं कक्षा और 11 वीं कक्षा के छात्र-छात्रा इस अभियान में हिस्सा लेंगे।

केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ आम तौर पर हमें अपने देश के प्रति प्रेम की याद तब दिलाई जाती है जब भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हो या सीमा पर तनाव हो। रोजमर्रा के जीवन में हम अपना देश भूल जाते हैं।

‘देशभक्ति’ पाठ्यक्रम की शुरुआत की जा रही है ताकि प्रत्येक नागरिक अपने देश से सच्चा प्रेम कर सके।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हमारे बच्चे जब बड़े होंगे और काम करना शुरू करेंगे और किसी समय अगर वह रिश्वत लेंगे तो उन्हें यह जरूर महसूस होना चाहिए कि उन्होंने अपनी ‘भारत माता’ को धोखा दिया है। जब वह यातायात का नियम तोड़ें तो उन्हें लगे कि उन्होंने अपने देश के साथ गलत किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बच्चों को देश के गौरव के बारे में जरूर पढ़ाया जाना चाहिए। प्रत्येक बच्चे को उसकी जिम्मेदारी और देश के प्रति कर्तव्यों से अवगत कराना चाहिए। भारत के सामने सैंकड़ों समस्याएं हैं। हम गरीब हैं, हमारे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन ये सारी समस्याएं कौन सुलझाएगा? हमें ही इसके समाधान तलाशने होंगे।’’

केजरीवाल ने कहा कि यह पाठ्यक्रम 73वें स्वतंत्रता दिवस के ‍अवसर‘ सबसे बड़ा तोहफा’ है। आम आदमी पार्टी सरकार ने ‘देशभक्ति’ पाठ्यक्रम की घोषणा अगले साल होने वाले चुनाव से पहले किया है। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी