लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2022: लाल किले के आसपास 10000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से सुरक्षा, बहुस्तरीय व्यवस्था, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2022 18:16 IST

Independence Day 2022: लाल किले पर चेहरे से पहचान करने वाली प्रणाली युक्त कैमरों से लेकर बहु स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। साथ में 400 से ज्यादा पतंगबाज़ों और पतंग पकड़ने वालों को तैनात किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब सात हजार लोग कार्यक्रम के लिए जुटेंगे।सुरक्षा बल ऐतिहासिक किले की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।पुलिस कर्मियों को योजना के तहत पर्याप्त सुरक्षा, प्रशिक्षण और तैनाती के बारे में जानकारी दे दी गई है।

नई दिल्लीः देश में सोमवार को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस उत्सव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और लाल किले के आसपास 10000 से ज्यादा कर्मियों को तैनात किया गया है जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

लाल किले पर चेहरे से पहचान करने वाली प्रणाली युक्त कैमरों से लेकर बहु स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। साथ में 400 से ज्यादा पतंगबाज़ों और पतंग पकड़ने वालों को तैनात किया गया है। सुरक्षा बल ऐतिहासिक किले की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं जहां करीब सात हजार लोग कार्यक्रम के लिए जुटेंगे।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को आनंद विहार अंतरराज्यीय बस टर्मिनस से 2200 से ज्यादा कारतूस बरामद किए थे और इस बाबत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस आईईडी का पता लगाने के लिए व्यापक जांच कर रही है। पुलिस कर्मियों को योजना के तहत पर्याप्त सुरक्षा, प्रशिक्षण और तैनाती के बारे में जानकारी दे दी गई है।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने बताया था कि दिल्ली में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 पहले ही लगा दी गई है। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच लाल किले पर कार्यक्रम समाप्त होने तक कोई भी पतंग, गुब्बारा या चीनी कंदील उड़ाता हुआ पाया गया तो उसे दंडित किया जाएगा।

पाठक ने कहा, “ अहम स्थानों पर जरूरी उपकरणों के साथ पतंग पकड़ने वालों को तैनात किया गया है और उनका काम यह सुनिश्वित करना है कि कार्यक्रम स्थल पर पतंग, गुब्बारा और चीनी कंदील न पहुंचे।” उन्होंने कहा कि ड्रोन के खतरे को देखते हुए राडर तैनात किए जाएंगे। वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान मंच के निकट एक पतंग आकर गिरी थी।

हालांकि प्रधानमंत्री ने अपना भाषण जारी रखा था। पुलिस ने उत्तर, मध्य और नई दिल्ली जिलों में हवाई वस्तुओं पर लगाम लगाने के लिए उन्नत किस्म के करीब 1,000 कैमरे लगाए हैं। ये कैमरे लाल किले तक जाने वाले वीवीआईपी मार्ग पर भी नजर रखने में मदद करेंगे। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसहर घर तिरंगाआजादी का अमृत महोत्सवनरेंद्र मोदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा