लाइव न्यूज़ :

महिला के साथ अभद्रता, चार के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:16 IST

Open in App

भदोही (उप्र) 10 दिसंबर (भाष) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दबंगों के खिलाफ सुरयावा थाना से पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर लौट रही एक महिला को पूर्व प्रधान और उसके तीन बेटों ने मारपीट करते हुए सड़क पर अभद्रता करने का मामला शुक्रवार को सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया इस मामले में शुक्रवार को नज़रपुर गांव के पूर्व प्रधान राम अवतार मौर्या और उसके लड़के दीपक ,रौशन और सूरज सहित कुल चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

निरीक्षक भुवनेश्वर कुमार पांडेय ने बताया की मामला चुनावी रंजिश को लेकर है । इसमें गांव के पूर्व प्रधान और राशन के कोटेदार राम अवतार मौर्या का बड़ा लड़का दीपक मौर्या चुनाव लड़ा और हार गया इस चुनाव में वर्तमान प्रधान शिव शंकर यादव की मदद गांव के सुभाष मौर्या ने की थी, जिसकी वजह से पूर्व प्रधान राम अवतार और उसके बेटे लगातार सुभाष मौर्या के परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवारर की शाम सुभाष के खेत में खड़ी फसल को बर्बाद करने पर उसकी पत्नी (45) पुलिस थाने में शिकायत करके लौट रही थी तभी बीच सड़क राम अवतार और उसके तीन बेटों ने शकुंतला पर हमला कर उसके साथ अभद्रता की ।

महिला को गांव की अन्य महिलाओं ने किसी तरह बचाया और अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया ।

पांडेय ने बताया महिला के साथ अभद्रता करने वालों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर