लाइव न्यूज़ :

‘लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, कानपुर नगर, झांसी, गाजियाबाद तथा गोरखपुर में कोविड-19 बिस्तर बढ़ाएं’

By भाषा | Updated: December 8, 2020 16:26 IST

Open in App

लखनऊ,आठ दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, कानपुर नगर, झांसी, गाजियाबाद तथा गोरखपुर जनपदों में कोविड-19 के बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक कोविड-19 की कोई कारगर दवा अथवा टीका उपलब्ध नहीं हो जाता तब तक सतर्कता ही बचाव है। उन्होंने कहा कि टीम-11 द्वारा पूरे समन्वय के साथ बेहतर परिणाम दिए गए हैं। कार्य की गति को आगे भी इसी प्रकार जारी रखा जाए।

आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वैक्सीन ‘कोल्ड चेन’ (नियत तापमान पर रखने की व्यवस्था) को पल्स पोलियो वैक्सीन के लिये बनाई गई कोल्ड चेन की तर्ज पर तैयार किया जाए, साथ ही, कोराना वैक्सीन के लिये स्थापित किये जा रहे भंडारण केंद्रों की सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?