लाइव न्यूज़ :

लखनऊ: आयकर विभाग ने 'रस्तोगी बंधु' के ठिकानों पर की छापेमारी, बरामद किया 50 किलो सोना, 10 करोड़ कैश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 19, 2018 13:19 IST

राजा बाजार निवासी बड़े प्रापर्टी डीलर और सर्राफा कारोबारी 'रस्तोगी बंधु' कन्हैया लाल रस्तोगी और संजय रस्तोगी के पांच ठिकानों पर ये छापेमारी की गई है।

Open in App

लखनऊ, 19 जुलाई : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयकर विभाग गुरुवार को छापेमारी की है। यहां के राजा बाजार निवासी बड़े प्रापर्टी डीलर और सर्राफा कारोबारी 'रस्तोगी बंधु' कन्हैया लाल रस्तोगी और संजय रस्तोगी के पांच ठिकानों पर ये छापेमारी की गई है। आयकर विभाग ने 36 घंटे की जांच के दौरान 50 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये का कैश जब्त किया है।

कहा जा रहा है इस दौरान आयकर विभाग को जो सोना मिला है उसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। छापेमारी में विभाग के अधिकारियों को रस्तोगी परिवार के नाम 98 करोड़ की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं ।

खबर के अनुसार 18 जुलाई को ये छापेमारी की गई है जिसमें खुलासा हुआ कि 'रस्तोगी बंधु' के नाम से हवाला का कारोबार और सर्राफ का धंधा चलता है। कहा जा रहा है कि 'रस्तोगी बंधु' के पुश्तैनी सूदखोरी के धंधे में 60 करोड़ रुपये से अधिक खपाए जाने का खुलासा हुआ भी है। ये छापेमारी आयकर (जांच) इकाई की लखनऊ और इलाहाबाद की टीम ने संयुक्त रूप एडीआईटी रवि मल्होत्रा के नेतृत्व में की गई।  

आयकर विभाग के प्रवक्ता एवं डिप्टी कमिश्नर (जांच) जयनाथ वर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि कन्हैया लाल रस्तोगी और बेटे के घर से 8.08 करोड़ की नकदी एवं 50 किलो सोने के बिस्किट और दो किलो सोने के गहने बरामद किए गए हैं। वहीं, इस दौरान  संजय रस्तोगी के घर से 1.13 करोड़ रुपये एवं 11.64 किलो सोना बरामद हुआ है।

कहा जा रहा है कि 'रस्तोगी बंधु' का करीब 50 किलो सोना पूरा जब्त कर लिया गया, इसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। फिलहाल इस छापेमारी के दौरान पाई गई सभी चीजों को आयकर विभाग ने जब्त कर लिया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई।

टॅग्स :लखनऊआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप