लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडुः आयकर अधिकारियों की तमिल फिल्म फाइनेंसर अंबू चेझियान के 20 से अधिक परिसरों पर आज भी छापेमारी जारी

By अनिल शर्मा | Updated: August 3, 2022 11:07 IST

मंगलवार गोपुरम फिल्म्स एंड प्रोडक्शंस और गोपुरम सिनेमाज प्राइवेट लिमिटेड चलाने वाले चेझियान के मामले में उनके कार्यालयों और आवासों पर 10 से अधिक टीमों को तैनात किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को आईटी विभाग ने चेन्नई में फिल्म निर्माता कलाईपुली ​​एस थानू के टी-नगर कार्यालय पर भी छापा मारावहीं फिल्म निर्माता एसआर प्रभु के तेयनमपेट स्थित आवास पर भी विभाग छापेमारी कीआयकर विभाग बुधवार भी अंबू चेझियान के परिसरों पर छापेमारी कर रही है

चेन्नईः एक तरफ तेलुगु फिल्म उद्योग जहां 1 अगस्त से फिल्मों की शूटिंग पर रोक लगा दिया है, वहीं इस बीच आयकर विभाग तमिल फिल्म उद्योग के बड़े फिल्म निर्माताओं के परिसरों पर छापेमारी कर रही है।  मंगलवार को आयकर विभाग ने फिल्म निर्माता और फाइनेंसर अंबू चेझियान समेत कई फिल्म निर्माताओं से संबंधित संपत्तियों पर चेन्नई और मदुरै सहित राज्य में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की जो बुधवार को भी जारी है। आयकर अधिकारी फिल्म निर्माता अंबू चेझियान से संबंधित 20 से अधिक स्थानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी कर रहे हैं।

मंगलवार को आईटी विभाग ने चेन्नई में फिल्म निर्माता कलाईपुली ​​एस थानू के टी-नगर कार्यालय पर भी छापा मारा। वहीं फिल्म निर्माता एसआर प्रभु के तेयनमपेट स्थित आवास पर भी विभाग छापेमारी की।  गोपुरम फिल्म्स एंड प्रोडक्शंस और गोपुरम सिनेमाज प्राइवेट लिमिटेड चलाने वाले चेझियान के मामले में उनके कार्यालयों और आवासों पर 10 से अधिक टीमों को तैनात किया गया था। टीमें सबसे पहले मदुरै के केरीथुराई में उनके भाई अज़गर के घर पर लगभग 6.30 बजे उतरीं। अधिकारियों ने मदुरै के कामराजार सलाई स्थित अंबू के आवास का भी दौरा किया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि साउथ मासी स्ट्रीट स्थित उसका कार्यालय भी जांच के दायरे में आया।

मदुरै शहर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने न तो पुलिस को तलाशी के बारे में सूचित किया और न ही उनसे सुरक्षा मांगी। चेन्नई में अंबू की संपत्तियों की भी जांच की गई। ज्ञात हो कि वर्ष 2020 में आयकर विभाग ने अंबु चेझियां के चेन्नई और मदुरै के विभिन्न स्थानों से बेहिसाब नकदी (75 करोड़) जब्त की थी। एस.आर. तेयनमपेट स्थित प्रभु के कार्यालय और चेन्नई के टी. नगर में उनकी अन्य संपत्तियों की तलाशी ली गई। टी नगर में थानू के दफ्तरों पर भी छापेमारी की गई।

एक अधिकारी ने मंगलवार कहा कि “हमें 13 करोड़ कैश मिले हैं। लेकिन हमने अभी तक उन दस्तावेजों को सत्यापित नहीं किया है जो कर निर्धारिती द्वारा इसके लिए दिए गए हैं।” अधिकारी ने यह भी कहा कि तलाशी मंगलवार देर शाम तक चली और अगले दो दिनों तक जारी रहेगी।

टॅग्स :आयकर विभागआयकरचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

कारोबारटैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर; टैक्स फाइलिंग शुरू, आयकर विभाग ने जारी किए ITR-1 और ITR-4 फॉर्म

भारतThalapathy Vijay Oath Ceremony Updates: एक्टर विजय ले रहे शपथ, अभिनेत्री त्रिशा सहित फिल्म जगत की कई हस्तियां समारोह में शामिल?

भारतVijay CM Oath Ceremony: थलापति विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, समर्थकों के हुजूम से पटा नेहरू स्टेडियम

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार