लाइव न्यूज़ :

लालू यादव के परिवार का नहीं हो रहा संकट कम, आयकर विभाग ने जब्त की राबड़ी और उनकी बेटी की अवैध संपत्ति

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2019 19:20 IST

राबड़ी देवी और हेमा यादव को गिफ्ट देने वाले दोनों स्टाफ के पास कोई अपना घर नहीं है. दोनों ही किराये के मकान में रहते हैं. ये दोनों गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं और वे पहले लालू प्रसाद यादव की गोशाला में काम करते थे. 

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा. रेलवे होटल टेंडर घोटाले में भले हीं उन्हें नियमित जमानत तो मिल गई है. लेकिन अब आयकर विभाग ने बेनामी एक्ट संपत्ति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी हेमा यादव की अवैध संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी कर दिया है. 

विभाग की एडजुकेटिंग ऑथिरिटी के स्तर से जारी इस आदेश के बाद जल्द ही इनकी संपत्ति को विभाग अपने कब्जे में ले लेगा. इनके नाम से मौजूद तीन प्लॉट को जब्त किया गया है. आयकर विभाग की ओर से जारी इस आदेश के बाद जल्द ही इनकी संपत्ति को विभाग अपने कब्जे में ले लेगा. इनके नाम से मौजूद तीन प्लॉट को जब्त किया गया है. कहा जा रहा है कि दोनों को ये प्लॉट गिफ्ट में दिये गए थे.

सूत्रों की मानें तो जब्त किए जाने वाले प्लॉटों में पटना के सगुना मोड़ के पास ढाई डिसमिल का एक प्लॉट है, जबकि पौने आठ डिसमिल के दो प्लॉट फुलवारी शरीफ के निकट धनौत में हैं. यह भी कहा जा रहा है कि सगुना मोड के निकट की जमीन हृदयानंद चौधरी के नाम पर थी, जबकि धनौत की जमीन ललन चौधरी के नाम पर थी. 

हृदयानंद वर्तमान में रेलवे में फोर्थ ग्रेड स्टाफ है तथा राजेंद्र नगर टर्मिनल पर पदस्थापित है. वहीं ललन चौधरी विधानसभा में कार्यरत है. ललन भी फोर्थ ग्रेड स्टाफ है. बताया जाता है कि जब्ती से पहले राबडी देवी और हेमा यादव से इनकम टैक्स ने कई सवाल किये, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला. 

खास बात है कि राबड़ी देवी और हेमा यादव को गिफ्ट देने वाले दोनों स्टाफ के पास कोई अपना घर नहीं है. दोनों ही किराये के मकान में रहते हैं. ये दोनों गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं और वे पहले लालू प्रसाद यादव की गोशाला में काम करते थे. 

बताया जाता है कि इन दोनों कर्मियों ने जनवरी, 2014 में अपनी-अपनी जमीन राबड़ी देवी और हेमा यादव को गिफ्ट कर दी थी. गिफ्ट के दौरान की गई रजिस्ट्री के रुपये भी इन दोनों ने अपनी तरफ से दिये थे. सगुना में मौजूद प्लॉट राबड़ी देवी के नाम से है, जबकि धनौत के दो प्लॉट में एक राबड़ी देवी और एक हेमा यादव के नाम पर है.

गिफ्ट देने वाले इन दोनों कर्मियों के पास रहने के लिए अपना घर तक नहीं है. ये दोनों वर्तमान में किराये के मकान में रहते हैं. फिर भी राबड़ी देवी और हेमा यादव को अपने प्लॉट गिफ्ट कर दिये. दोनों कर्मियों ने अपनी प्रॉपर्टी रिटर्न में भी दोनों प्लॉट का कहीं कोई उल्लेख नहीं किया है. 

सबसे ताज्जुब वाली बात यह है कि इन दोनों कर्मियों ने एक साथ दोनों प्लॉट 2008 में खरीदे थे और दोनों ने फिर एक साथ ही इन्हें गिफ्ट भी कर दिया. इस मामले को लेकर अगस्त और सितंबर, 2018 में राबडी देवी और हेमा यादव को आयकर का नोटिस भी भेजा गया था. तब इसके बाद उन्होंने आनन-फानन में इन दोनों प्लॉट को विधायक अबु दोजाना की कंपनी मेरिडियन कंस्ट्रक्शन को बेच दिया.

संपत्ति की जब्ती की कार्रवाई से बचाने के लिए ऐसा किया था. लेकिन बेनामी संपत्ति एक्ट के तहत यह प्रावधान है कि बेनामी संपत्ति साबित होने के बाद अगर किसी ने इसे बेच भी दिया, तो इसका डीड रद्द हो जाता है. इस तरह संपत्ति बेचने के बाद भी इनका डीड रद्द हो गया और इन्हें जब्त कर लिया गया. 

टॅग्स :राबड़ी देवीबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए