लाइव न्यूज़ :

इनकम टैक्स विभाग ने कर चोरों पर कसा शिकंजा, तमिलनाडु और गोवा में ताबड़तोड़ छापेमारी

By भाषा | Updated: October 13, 2019 05:58 IST

आयकर विभाग ने गोवा में होटल खरीदने - बेचने के कारोबार में शामिल दो समूहों के 6 ठिकानों पर 10 अक्टूबर तलाशी अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देआयकर विभाग ने कर चोरी करने वालों पर शिकंजा कसते हुये तमिलनाडु और गोवा में तलाशी अभियान चलाया जिसमें करोड़ों रुपये की बेहिसाब संपत्ति और नकदी जब्त की गई।शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आयकर विभाग ने तमिलनाडु के नामक्कल के एक व्यापार समूह के मामले में 11 अक्टूबर , 2019 को तलाशी की कार्रवाई की।

आयकर विभाग ने कर चोरी करने वालों पर शिकंजा कसते हुये तमिलनाडु और गोवा में तलाशी अभियान चलाया जिसमें करोड़ों रुपये की बेहिसाब संपत्ति और नकदी जब्त की गई। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आयकर विभाग ने तमिलनाडु के नामक्कल के एक व्यापार समूह के मामले में 11 अक्टूबर , 2019 को तलाशी की कार्रवाई की।

यह समूह मुख्य तौर पर शैक्षणिक संस्थानों और एनईईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग संस्थान चलाता है। बयान में कहा कि इस तलाशी अभियान में समूह के प्रवर्तकों के घर सहित 17 परिसरों की तलाशी ली गई।

ये परिसर तमिलनाडु के नामक्कल , पेरुंदुरई , करूर और चेन्नई में स्थित हैं। इसके अलावा , आयकर विभाग ने गोवा में होटल खरीदने - बेचने के कारोबार में शामिल दो समूहों के 6 ठिकानों पर 10 अक्टूबर तलाशी अभियान चलाया। बयान में कहा गया है कि अभियान में 4.39 करोड़ की अघोषित संपत्ति जब्त हुई , जिसमें 2.55 करोड़ की अघोषित नकदी और 1.84 करोड़ रुपये के आभूषण / कीमती सामान शामिल हैं।

समूह ने कुल मिलाकर 124.41 करोड़ रुपये की राशि का खुलासा किया है। इसमें अघोषित आय भी शामिल है। समूह ने इसके साथ ही तुरंत कर का भुगतान करने की प्रतिबद्धता जताई है।

तमिलनाडु मामले के संदर्भ में , स्कूल परिसर में सभागार के अंदर एक तिजोरी में काफी मात्रा में नकदी पाई गई। करीब 30 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी मिली जिसे जब्त किया गया है।

निजी निवेश के तौर पर अचल संपत्तियां हासिल करने के लिए बिना हिसाब किताब वाली रसीदों का उपयोग किया गया और इन संपत्तियों को बाद में अन्य शहरों में विस्तार के लिए ट्रस्ट को दीर्घकालिक पट्टे पर दिया गया। 

टॅग्स :आयकर विभागआयकरतमिलनाडुगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब