लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की

By भाषा | Updated: September 17, 2021 15:18 IST

Open in App

मुंबई, 17 सितंबर आयकर विभाग ने शुक्रवार को कर चोरी की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह छापेमारी मुंबई और नागपुर (महाराष्ट्र) के साथ ही राजस्थान के जयपुर में भी की जा रही है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कथित धनशोधन और महाराष्ट्र के पुलिस महकमे में कथित रिश्वत भुगतान के सिलसिले में 71 वर्षीय पूर्व मंत्री की जांच कर रहे हैं।

देशमुख और अन्य के खिलाफ ईडी का मामला सीबीआई द्वारा मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए कम से कम 100 करोड़ रुपये के रिश्वत के आरोपों से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए जाने के बाद आया है। देशमुख पूर्व में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में गृह मंत्री थे।

देशमुख ने कहा था कि मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद सिंह ने उनके खिलाफ यह आरोप लगाए थे।

उन्होंने मामले में पूछताछ के लिये ईडी द्वारा भेजे गए कम से कम पांच समन का पालन करने से इनकार कर दिया था और “खुद को कानून का पालन करने वाला नागरिक” बताते हुए एजेंसी को इसके बजाए उनसे ऑनलाइन लिंक पर बातचीत करने का सुझाव दिया था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के घर के पास एक गाड़ी से विस्फोटक बरामद होने के बाद ये आरोप सामने आए थे, जिसके बाद अप्रैल में देशमुख ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। गाड़ी से विस्फोटक मिलने के मामले में महाराष्ट्र के निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?