लाइव न्यूज़ :

28 मई को दिल्ली के इन इलाकों से जाने से बचें, कुछ सड़कों पर यातायात रोकने का फैसला, एडवाइजरी भी जारी की गई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 27, 2023 16:27 IST

28 मई के दिन सुबह साढ़े 5 बजे से दोपहर 3 बजे तक कुछ इलाकों में केवल सार्वजनिक परिवहन वाहनों, सिविल सेवा के उम्मीदवारों, वास्तविक निवासियों, लेबल वाले वाहनों और आपातकालीन वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे28 मई को पीएम मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगेदिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने कुछ सड़कों पर यातायात रोकने का फैसला किया है इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की गई है

नई दिल्ली: 28 मई को पीएम मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इस बड़े आयोजन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। नए संसद भवन का उद्घाटन के दौरान कई बड़ी हस्तियां जुटेंगीं। किसी भी प्रकार की अनचाही घटना से बचने के लिए और गणमान्य लोगों की सुरक्षा के लिए दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने कुछ सड़कों पर यातायात रोकने का फैसला किया है। इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की गई है।

28 मई के दिन सुबह साढ़े 5 बजे से दोपहर 3 बजे तक कुछ इलाकों में केवल सार्वजनिक परिवहन वाहनों, सिविल सेवा के उम्मीदवारों, वास्तविक निवासियों, लेबल वाले वाहनों और आपातकालीन वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।

इन रास्तों से जाने से बचें

28 मई को मदर टेरेसा सेरेसेंट रोड गोलचक्कर(आर/ए), तालकटोरा, बाबा खड़क सिंह मार्ग, आर/ए गोल डाक खाना, अशोक रोड, आर/ए पटेल चौक, अशोक रोड, आर/ए विंडसर प्लेस, जनपथ, आर/ए एमएलएनपी से घिरा क्षेत्र, अकबर रोड, आर/ए गोल मेथी, अकबर रोड, आर/ए जीकेपी, तीन मूर्ति मार्ग, आर/ए तीन मूर्ति और मदर टेरेसा सेरेसेंट रोड यातायात के लिए प्रतिबंधित रहेंगे। इन रास्तों से केवल सिविल सेवा के उम्मीदवारों, वास्तविक निवासियों, लेबल वाले वाहनों और आपातकालीन वाहनों को इस क्षेत्र के भीतर आने-जाने की अनुमति होगी।

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि इस दौरान यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें और सभी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और दिल्ली यातायात पुलिस के फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल, वेबसाइट और हेल्पलाइन के माध्यम से अपडेट रहें। परीक्षा में शामिल होने वाले लोगों के लिए दिल्ली पुलिस कहा है कि वह थोड़ा ज्यादा समय लेकर घर से निकले। 

बता दें कि दिल्ली पुलिस को संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन की भी आशंका है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के साथ ही इस बात का ध्यान भी रखा जा रहा है कि कोई अवांछित गतिविधि न होने पाए। 

टॅग्स :संसददिल्लीTraffic Policeनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील