लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे के अपरेटर के कर्मचारियों के लिए कोविड स्वास्थ्य देखभाल केंद्र का उद्घाटन

By भाषा | Updated: October 28, 2021 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर इसके ऑपरेटर डीआईएएल के कर्मचारियों के लिए 85 बिस्तर वाले कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने एक बयान में कहा कि कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी इस स्वास्थ्य सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। डीआईएएल द्वारा स्वास्थ्य सुविधा की स्थापना मेदांता अस्पताल के सहयोग से की गई है।

डीआईएएल ने कहा कि यह सुविधा बिना लक्षण वाले, हल्के और मध्यम लक्षण वाले कोविड संक्रमित रोगियों को अस्पताल स्थानांतरित करने से पहले ‘‘पृथकवास, ​​​​उपचार की सुविधा मुहैया कराएगी।

इस सुविधा में कुल 15 बाल हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) बिस्तर, 18 वयस्क एचडीयू बिस्तर और 52 पृथकवास बिस्तर उपलब्ध हैं।

डीआईएएल ने कहा कि सुविधा में ऑक्सीजन सांद्रक की भी व्यवस्था की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए