लाइव न्यूज़ :

वृंदावन में किशोर ने पांच साल की बालिका को बनाया हवस का शिकार

By भाषा | Updated: November 28, 2021 01:13 IST

Open in App

मथुरा, 27 नवम्बर उत्तर प्रदेश में वृन्दावन क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्ष की बच्ची के साथ किशोर वय बालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक यह मामला बृहस्पतिवार का है। तब दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छटीकरा गांव का एक किशोर पड़ोस की पांच वर्ष की बच्ची को टॉफी खिलाने का लालच देकर गांव के बाहरी हिस्से में स्थित एक सुनसान मकान में ले गया और वह वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर गांव से फरार हो गया।

बच्ची जब घर पहुंची तो उसे गुमसुम देख परिजनों ने उससे उसका कारण पूछा लेकिन उसने उस दिन डर के मारे कुछ नहीं बताया। परंतु, शुक्रवार को उसने पूरी घटना बता दी। उसके बाद परिजन उसे इलाके की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी जैंत ले गए और तहरीर देकर मामला दर्ज करने की फरियाद की।

थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया, प्राथमिक स्तर पर घटना की जांच करने के पश्चात कल शाम ही मामला दर्ज कर लिया गया और फरार अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसे शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की उम्र 12 वर्ष से कम होने के कारण इस मामले में भादंसं और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए