लाइव न्यूज़ :

नेपाल में युवाओं के हिंसक आंदोलन को देखते हुए बिहार की सीमा पर बरती जा रही है गहन चौकसी, SSB के जवान हाई अलर्ट पर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2025 19:14 IST

भारत में नेपाल से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा का लगभग एक तिहाई हिस्सा बिहार से ही लगा हुआ है। किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो इस वजह से बिहार में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

Open in App

पटना: नेपाल में भड़के छात्रों और युवाओं का आंदोलन को देखते हुए बिहार की सीमा पर गहन चौकसी बरती जा रही है। दरअसल, बिहार का पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिला नेपाल से सटा हुआ है। इस तरह भारत में नेपाल से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा का लगभग एक तिहाई हिस्सा बिहार से ही लगा हुआ है। किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो इस वजह से बिहार में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

इस बीच सीमा पर भारतीय सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं. 56वीं बटालियन एसएसबी के जवान बॉर्डर पर तैनात हैं। अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि चेकिंग जारी है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है ताकि किसी प्रकार की चूक न हो। बॉर्डर के दूसरी ओर नेपाल आर्म्स फोर्स भी तैनात है। इस तनाव ने आम लोगों की आवाजाही और कारोबार को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। 

नेपाल में कारोबार करने वाले भारतीय व्यापरियों का कहना है कि हिंसा और गोलाबारी की आशंका के चलते व्यवसाय बंद करना पड़ा है। खराब हो रहे हालात की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। इस हिंसक प्रदर्शन का सबसे बड़ा असर सामाजिक रिश्तों पर पड़ा है, क्योंकि विराटनगर और जोगबनी का बेटी-रोटी का गहरा संबंध है जो आंदोलन की वजह से प्रभावित हो गया है। 

अररिया जिले के बथनाहा में एसएसबी 56वीं बटालियन और नेपाल की एपीएफ पुलिस की एक बैठक मंगलवार को हुई। इस बैठक में दोनों देशों की सुरक्षा टीमों ने मिलकर बात की कि सीमा पर शांति और कानून-व्यवस्था कैसे बनाए रखें। इसमें तय हुआ कि सीमा पार होने वाली गलत गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी और आपसी सहयोग को और बेहतर बनाया जाएगा। 

इस बीच मंगलवार को नेपाल की औद्योगिक राजधानी विराटनगर में सीडीओ कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। इसके बाद हालात बिगड़ गए। स्थिति काबू में करने के लिए नेपाल पुलिस ने कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया। लेकिन गुस्से की लपटें जोगबनी बॉर्डर तक पहुंच गई हैं। नेपाल स्थित आईसीपी के पास भी भीड़ ने आगजनी की। ऐसे में बिहार पुलिस सहित खुफिया एजेंसियां स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।

टॅग्स :नेपालSSBबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील